John Cena Current WWE Schedule: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है। वो 2025 के अंत के साथ रिटायरमेंट लेने वाले हैं। जॉन ने अब तक रिटायरमेंट टूर के दौरान सीमित मौकों पर ही अपीयरेंस दी है। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि जॉन सीना कब-कब दिखाई देने वाले हैं। अब इसकी पूरी डिटेल सामने आई है।
Roman Reigns SZN ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन सभी तारीखों और शोज़ के बारे में बताया, जिसके लिए जॉन सीना को अब तक एडवर्टाइज किया गया है। इसमें Raw, SmackDown, WrestleMania, Backlash और Saturday Night's Main Event जैसे अहम शोज़ शामिल हैं। जॉन सीना का अगले कुछ महीनों का शेड्यूल क्लियर हो चुका है। नीचे लिस्ट है:
- SmackDown: 18 अप्रैल 2025
- WrestleMania 41: 20 अप्रैल 2025
- Raw: 21 अप्रैल 2025
- SmackDown: 25 अप्रैल 2025
- SmackDown: 9 मई 2025
- Backlash: 10 मई 2025
- Saturday Night's Main Event: 24 मई 2025
- SmackDown: 30 मई 2025
- SmackDown: 6 जून 2025
- SmackDown: 13 जून 2025
- SmackDown: 20 जून 2025
जून के महीने तक जॉन सीना का शेड्यूल आ गया है। इसके बाद जॉन का भविष्य क्या होगा, यह किसी को नहीं पता लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर है कि जॉन WrestleMania 41 के बाद भी लगातार टीवी पर अपनी अपीयरेंस देते हुए नज़र आएंगे।
WWE WrestleMania में जॉन सीना के पास इतिहास रचने का मौका
जॉन सीना ने मेंस Elimination Chamber मैच जीता था और इसी वजह से अब उनके पास कोडी रोड्स को WrestleMania 41 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का मौका है। जॉन ने Elimination Chamber 2025 में ही रोड्स पर अटैक करके हील टर्न ले लिया था। इसने रोड्स के खिलाफ उनकी स्टोरी को एकदम रोचक बना दिया।
जॉन सीना अपने करियर में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और वो रिक फ्लेयर से इस मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, जॉन अगर WrestleMania की नाईट 2 के मेन इवेंट में अमेरिकन नाईटमेयर को हराने में सफल होते हैं, तो वो नए चैंपियन बन जाएंगे। यह जॉन की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी। जॉन जरूर चाहेंगे कि वो फ्लेयर से आगे निकलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लें।