Roman Reigns को लेकर WWE दिग्गज John Cena का खास बयान, जबरदस्त काम की तारीफ में गढ़े कसीदे

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

John Cena: WWE में पिछले तीन साल रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए शानदार रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे। खैर WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने इस बार ट्राइबल चीफ को लेकर अपनी बात रखी है।

"Not Sam Wrestling" पर बात करते हुए सीना ने कहा,

अभी के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़ें, जहां उन्हें ज्यादा शब्द ना कहने हों। वो एक इंसान है जो जानते हैं कि वो कौन है, समय। क्या वो एक अलग इंसान है? हां। रेंस को वास्तव मेंं ये पता लगाने में आठ साल लग गए कि वो कौन है। रेंस बहुत बारीक परफॉर्मर हैं। वो लाइव मनोरंजन में एक फिल्म कलाकार है। कोविड के दौरान फैंस की अनुपस्थिति ने रोमन रेंस के Polarization को खत्म कर दिया, जो उन्हें रोक रहा था। ये वास्तव में अच्छा है। रेंस को जो चाहिए था वो अब मिल गया है। शानदार अंदाज में वो आगे बढ़ रहे हैं।

SummerSlam 2021 में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में सीना की हार हुई थी। दोनों की राइवलरी को कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया था।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns रचेंगे इतिहास

27 मई को WWE Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। यहां रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे। रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। इसी दिन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। पिछले साल WrestleMania में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। सवाल खड़ा हो रहा है कि कंपनी में उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। मौजूदा रोस्टर में इस समय ये काम करने की क्षमता अभी किसी के पास नहीं लग रही है। कंपनी ने रोमन के लिए आगे भी मजबूत प्लान जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links