जॉन सीना (John Cena) प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में आने से पहले बॉडीबिल्डिंग किया करते थे, वहीं साल 2000 में उन्होंने WWE को जॉइन किया। कुछ समय डेवलपमेंटल लीग में काम करने के बाद 2002 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। अगले कुछ सालों में वो कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे।कुछ ही सालों में सीना कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके थे, लेकिन इस बीच वो हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म 'Ready To Rumble' की थी, जिसमें उन्होंने जिम पैट्रोन नामक किरदार निभाया था।THE TIME IS NOW… to go see #TheSuicideSquad in theaters! #Peacemaker https://t.co/upmbgDMgDt— John Cena (@JohnCena) August 7, 2021इसके अलावा वो द मरीन, बम्बलबी और फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में भी काम कर चुके हैं। WWE में काम करते हुए जॉन सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन बने और द अंडरटेकर (The Undertaker) और द रॉक (The Rock) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए कई अन्य ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की। वहीं अपने फिल्मी करियर में वो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो F9 का भी हिस्सा थे और अलग-अलग किरदारों के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई है।Gather your squad, prepare to make some peace…and celebrate the maestro behind the madness! Happy birthday @JamesGunn!#TheSuicideSquad is in theaters and streaming on @HBOMax TOMORROW!!! @SuicideSquadWB pic.twitter.com/nQ9ZUnIflA— John Cena (@JohnCena) August 5, 2021WWE दिग्गज जॉन सीना के फिल्मी करियर पर एक नजररेडी टू रंबल - साल 2000 में रिलीज़ हुईद मरीन - 200612 राउंड्स - 2009लैजेंडरी - 2010फ्रेड द मूवी - 2010द रीयूनियन - 2011स्कूबी-डू! रेसलमेनिया मिस्ट्री - 2014द फ्लिंटस्टोन्स & WWE: स्टोन एज स्मैकडाउन ! - 2015ट्रेनरैक - 2015सिस्टर्स - 2015डैडी इज़ होम - 2015सर्फ इज़ अप 2 - 2017द वॉल - 2017डैडी इज़ होम 2 - 2017फर्डीनैंड - 2017ब्लॉकर्स - 2018बम्बलबी - 2018प्लेइंग विद फायर - 2019डू लिटल - 2020एफ 9 - 2021द सुसाइड स्क्वाड - 2021वेकेशन फ्रेंड्स - 2021द बबल - 202116 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना की सबसे नई फिल्म द बबल रही। इसके अलावा वो अन्य मूवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उनकी इस साल कई फिल्मों के रिलीज होने की उम्मीद है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।