John Cena: WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन जॉन सीना (John Cena) ने भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर (Sanket Sargar) को अपने अंदाज में बधाई दी है, जिन्होंने बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games, CWG 2022) में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतते हुए भारत को इस इवेंट में पहला पदक दिलाया।आपको बता दें कि जॉन सीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत सरगर की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी है। आप जानते ही हैं कि सीना इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट करते हैं उसमें वो कोई कैप्शन नहीं डालते हैं। यह वो अपने फैंस के ऊपर ही छोड़ देते हैं कि वो इससे क्या समझते हैं। View this post on Instagram Instagram PostCWG 2022 में 30 जुलाई का दिन भारत के लिए काफी यादगार रहा और एक दिन में भारत ने 4 मेडल जीते। भारत को सबसे पहला पदक संकेत ने ही दिलाया, उन्होंने 55KG वर्ग में यह मेडल जीता है। उन्होंने स्नैच में सबसे ज्यादा 113 किलो और क्लीन-जर्क में 135 किलो का वजन उठाया। उन्होंने दोनों को मिलाकर 248 किलो का वजन उठाया। हालांकि वो सिर्फ एक किलो से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। गोल्ड जीतने वाले मलेशिया के मोहम्मद अनिक ने अपने आखिरी प्रयास में 142 किलो का वजन उठाते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। उनका स्नैच (107) और क्लीन-जर्क (142) का टोल 249 किलो रहा। हालांकि सरगर क्लीन-जर्क में अपने दूसरे प्रयास में चोटिल हो गए थे और इसी वजह से आखिरी दोनों प्रयास पूरे नहीं कर पाए थे। उन्होंने हिम्मत दिखाई और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। सीना ने भी शायद इसी जज्बे के लिए उनकी फोटो पोस्ट की है। आपको बता दें कि संकेत सरगर के अलावा मीराबाई चानू ने गोल्ड (स्वर्ण) मेडल, बिंदियारानी देवी ने सिल्वर (रजत) मेडल और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीता। Sportskeeda@SportskeedaSILVER! India's Sanket Sargar wins the Silver Medal in Weightlifting - Men's 55kg with a combined lift of 248Kg. 🥈He looked injured after the first lift in Clean & Jerk and misses the Gold by just 1 Kg to Malaysia's Mohamad Aniq. 🤯#CWG2022 #B202268892SILVER! India's Sanket Sargar wins the Silver Medal in Weightlifting - Men's 55kg with a combined lift of 248Kg. 🇮🇳🥈He looked injured after the first lift in Clean & Jerk and misses the Gold by just 1 Kg to Malaysia's Mohamad Aniq. 🤯#CWG2022 #B2022 https://t.co/j8S9eY71DPWWE से दूर इस समय दूर चल रहे हैं जॉन सीना जॉन सीना अभी WWE से दूर चल रहे हैं और उनकी कमी फैंस को काफी ज्यादा खल रही है। वो आखिरी बार 27 जून को हुए Raw के एपिसोड में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह मनाई थी। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आए हैं और अभी कहना मुश्किल है कि उनकी वापसी कब होगी। अभी वो फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल WrestleMania 39 में उनका मुकाबला थ्योरी के खिलाफ हो सकता है। पहले यह मैच इस साल SummerSlam में होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया।