Kevin Nash: WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को हराकर अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। कई लोगों को कंपनी का ये फैसला अच्छा नहीं लगा। WWE दिग्गज केविन नैश (Kevin Nash) को कंपनी का ये निर्णय अच्छा लगा। नैश ने कहा कि रेंस के 1000 दिन के टाइटल रन को पूरा करने के लिए ये सही काम किया गया।रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 953 दिन हो गए है। 27 मई, 2023 को उन्हें चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे हो जाएंगे। मॉर्डन एरा में रेंस बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कंपनी भी ये ही चाहती है कि उनका ये मुकाम पूरा होना चाहिए। Kliq This पॉडकास्ट को हाल ही में केविन नैश ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था। नैश ने कहा, जब आपके पास किसी के पीछे 950 दिन होते हैं तो आपको फिर 1000 दिन पूरे करने होते हैं। आपको जरूर ये मुकाम हासिल करना चाहिए। मैं छोटे टाइटल रन को कभी पसंद नहीं करता हूं, अगर वो अगले सात साल तक भी चैंपियन रहे तो मुझे परेशानी नहीं होगी। WWE के पास ये अच्छा ऑप्शन है। मुझे इस चीज से बिल्कुल भी दिक्कत नहीं है।क्या WWE Backlash 2023 में रोमन रेंस का मैच होगा?WWE का अगला इवेंट Backlash 2023 होगा। यहां शायद रोमन रेंस एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। इस शो के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स का मैच हो सकता है। अब शायद SummerSlam 2023 में ही रेंस का होगा। खैर फैंस 27 मई का इंतजार भी कर रहे हैं। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो जाएंगे और सभी के लिए ये अच्छी बात होगी। अब देखना होगा कि रेंस का आगे का करियर कैसा रहेगा। रोमन के इस टाइटल रन में द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने उनका अच्छा साथ दिया है। पॉल हेमन इन सभी को खास अंदाज में गाइड कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Post WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।