John Cena: WWE में सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड जॉन सीना (John Cena) के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 16 बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। इस मामले में फीमेल रेसलर शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) भी 14 टाइटल्स के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बहुत करीब आ गई हैं। अब दिग्गज रेसलर कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने कहा है कि शार्लेट नहीं बल्कि रोमन रेंस (Roman Reigns) इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।The Kurt Angle Show पर कर्ट एंगल ने कहा कि Roman Reigns इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें हॉलीवुड में ना जाकर WWE में बने रहना होगा। उन्होंने कहा:"रोमन रेंस इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वो अगर मूवी स्टार बनने के लिए हॉलीवुड का रुख ना करें तो ही ऐसा हो सकता है। मगर मुझे डर है कि वो हॉलीवुड में जाने का फैसला ले सकते हैं।"Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#SethRollins comments on the World Heavyweight Championship being a 'secondary championship'.#WWE #RomanReigns pic.twitter.com/0IARaU9Ya273095#SethRollins comments on the World Heavyweight Championship being a 'secondary championship'.#WWE #RomanReigns pic.twitter.com/0IARaU9Ya2आपको बता दें कि रोमन अभी तक 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उन्होंने WWE चैंपियनशिप को 4 बार और 2 बार यूनिवर्सल टाइटल जीता है। यूनिवर्सल टाइटल 2020 से ट्राइबल चीफ के पास है और WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर से WWE चैंपियनशिप भी जीतकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन होने की उपलब्धि प्राप्त की थी।John Cena ने WWE में अपने रिकॉर्ड के टूटने की संभावना पर क्या कहा?SummerSlam 2023 में बियांका ब्लेयर के साथ शार्लेट फ्लेयर भी ओस्का को ट्रिपल थ्रेट मैच में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी। अगर शार्लेट की जीत हुई तो वो 15 बार की विमेंस चैंपियन बन जाएंगी।HappySadConfused पॉडकास्ट पर John Cena ने शार्लेट द्वारा अपने रिकॉर्ड के तोड़े जाने की संभावना पर चर्चा करते हुए कहा:"मैं इस बात से खुश हूं कि शार्लेट अपनी अलग लिगेसी कायम कर रही हैं। रिक फ्लेयर भी शार्लेट की 17वीं चैंपियनशिप जीत पर बात कर चुके हैं और अगर ऐसा हुआ तो हम दोनों को वहां मौजूद रहना चाहिए। हम दोनों को वहां जाकर द क्वीन से हाथ भी मिलाना चाहिए। मेरी नज़र में वो लम्हा बहुत यादगार रहेगा।"WrestlingWorldCC@WrestlingWCCIf Charlotte Flair was to win her 17th world title, John Cena says Ric Flair and himself will be there to shake her hand pic.twitter.com/8ZUcDhpmld5700322If Charlotte Flair was to win her 17th world title, John Cena says Ric Flair and himself will be there to shake her hand 🏆 pic.twitter.com/8ZUcDhpmldजॉन सीना WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, वहीं रिक फ्लेयर ने दुनिया के कई अन्य प्रमोशंस में काम करते हुए इतने ही वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम किए हैं। खैर ये तो समय ही बताएगा कि शार्लेट, जॉन सीना और अपने पिता द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाती हैं या नहीं।