"कंकशन की वजह से अपनी याददाश्त लगभग खो बैठा हूं"- WWE हॉल ऑफ फेमर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया

Kurt Angle: WWE हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने इस बार बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि करियर के दौरान वो कई बार कंकशन का शिकार हुए और इसके बाद उनकी मेमोरी भी गायब हो गई। याददाश्त की परेशानी से कई बार कर्ट एंगल को जूझना पड़ा है। WWE सुपरस्टार्स की लाइफ आसान नहीं होती है। हर समय इंजरी का डर रहता है। कई सुपरस्टार्स का तो इंजरी के बाद करियर ही खत्म हो गया।

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने अपने शरीर को लेकर दी खास प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार्स आए दिन कोई ना कोई सर्जरी कराते रहते हैं। WWE रिंग में कर्ट एंगल का बहुत बड़ा नाम हैं। WWE में आने से पहले ही वो बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। पांच बार वर्ल्ड चैंपियनशिप WWE में उन्होंने हासिल की और हॉल ऑफ फेम में भी उन्हें शामिल किया गया। करीब दो दशक तक कर्ट एंगल ने रेसलिंग की। इस दौरान शरीर को लेकर कई दिक्कतों का सामना भी उन्हें करना पड़ा था। इसका नुकसान उन्हें अभी भी हो रहा है।

The Kurt Angle Show पर बात करते हुए कर्ट एंगल ने कहा,

अपने करियर में करीब चार बार में कंकशन का शिकार हुआ। एक कंकशन की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई लेकिन अन्य तीन ने मुझे परेशानी में डाल दिया। आपको बता दूं कि आज के दिन भी मुझे कई चीजें याद नहीं रहती है। मेरी याददाश्त कमजोरी होती जा रही है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में कंकशन की वजह से बहुत दिक्कत हुई है। इस बात की गारंटी में दे सकता हूं। अब मेरी याददाश्त कुछ खास नहीं रही है। पुरानी चीजों को सोचने के लिए मुझे अपने दिमाग में बहुत जोर डालना पड़ता है।

कर्ट एंगल ने कुछ साल पहले WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। अब वो रिंग में नजर नहीं आते हैं। किसी बड़े इवेंट्स में कभी-कभार उनकी सरप्राइज एंट्री जरूर होती है। फैंस भी भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। जब भी वो रिंग में आते हैं तो फैंस द्वारा उन्हें बहुत चीयर किया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links