WWE हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने हाल ही में ट्विटर के जरिए यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) पर निशाना साधा है। बता दें, साल 2002 में कर्ट एंगल ने शैल्टन बेंजामिन (Shelton Benjamin) और चार्ली हास (Charlie Haas) के साथ मिलकर टीम एंगल का निर्माण किया था। उस समय पॉल हेमन के दिशा निर्देश में एंगल ने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और शैल्टन & हास WWE टैग टीम चैंपियंस बने थे।Kurt Angle@RealKurtAngleTeam Angle was 1st!! twitter.com/SKWrestling_/s…Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@HeymanHustle has never been a stranger to the gold!#WWE @WWERomanReigns @RealKurtAngle @WWEUsos7:57 AM · Mar 21, 202262640.@HeymanHustle has never been a stranger to the gold!#WWE @WWERomanReigns @RealKurtAngle @WWEUsos https://t.co/KiKEvnlfkzTeam Angle was 1st!! 👍 twitter.com/SKWrestling_/s…वर्तमान समय में WWE SmackDown में द ब्लडलाइन भी इसी स्थिति में हैं जहां रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन और द उसोज SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने हुए हैं। वहीं, पॉल हेमन भी द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बने हुए हैं।Sportskeeda Wrestling के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कर्ट एंगल ने कहा कि टीम एंगल ऐसा पहला स्टेबल था जिसने पॉल हेमन के उनके स्टेबल का हिस्सा रहते हुए वर्ल्ड और टैग टीम चैंपियनशिप जीता हो। भले ही, टीम एंगल, पॉल हेमन के साथ मिलकर टाइटल्स जीतने वाले पहले स्टेबल हो लेकिन पॉल हेमन और द ब्लडलाइन के बीच बेहतर बॉन्ड है।कर्ट एंगल ने WWE में रोमन रेंस के पुश को लेकर कही बड़ी बात View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस वर्तमान समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और वो पिछले 567 दिनों से यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। हालांकि, रोमन रेंस के मेन इवेंट स्टार के रूप में मिले पहले पुश को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। उस वक्त अधिकतर फैंस को रोमन रेंस को बड़ा पुश मिलना पसंद नहीं आया था।कर्ट एंगल का मानना है कि रोमन रेंस WWE में पहले पुश को डिजर्व नहीं करते थे। हालांकि, कंपनी ने रोमन रेंस को टॉप बेबीफेस के रूप बिल्ड करने के कई प्रयास किये। एंगल ने यह भी कहा कि रोमन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और रोमन रेंस बिजनेस में बेस्ट एथलीट और रेसलर बन चुके हैं। हील टर्न लेने के बाद से ही रोमन रेंस के लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है और वर्तमान समय में वो अपने करियर का सबसे बेहतरीन कैरेक्टर और इन-रिंग वर्क पेश कर रहे हैं।