Kurt Angle Praises Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा स्टार कहा जा सकता है। वो लगातार पिछले कुछ साल से अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीत रहे हैं। रोमन रेंस के पास समय के साथ अनुभव आया और इसी वजह से अभी कोई उनके लेवल पर नहीं है। हाल ही में इसी चीज़ को लेकर एक दिग्गज ने बात की और रेंस की जमकर प्रशंसा की। K&S WrestleFest की हालिया वर्चुअल साइनिंग के दौरान WWE दिग्गज कर्ट एंगल नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस की तारीफों के पुल बांधे। वो ट्राइबल चीफ के काम से काफी खुश हुए और उन्हें मौजूदा समय के सबसे बेस्ट स्टार्स में से एक बताया। उन्होंने इसी बीच यह बात भी मानी कि WWE ने उन्हें थोड़ा जल्दी पुश दे दिया, जो बड़ी गलती रही। उन्होंने कहा, "रोमन रेंस! मैं आपको झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन वो धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं यह जरूर कहूंगा कि जो भी चीज़ें उन्हें मिली हैं, उन्होंने वो कमाई है। मुझे यह जरूर लगता है कि कंपनी ने उन्हें काफी जल्दी पुश दे दिया और फैंस इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि, उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने यह चीज़ साबित कर दी है कि वो अभी इस दुनिया के सबसे बेस्ट स्टार्स में से एक हैं।"WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने रोमन रेंस समेत उनके परिवार की भी तारीफ की रोमन रेंस की तारीफ करने के अलावा कर्ट एंगल ने अनोआ'ई परिवार को लेकर बात की। उन्होंने इसी बीच जेकब फाटू और नए ब्लडलाइन के काम की प्रशंसा की। इसी बीच उन्होंने बताया कि हमेशा से ही यह समोअन परिवार अपने काम के कारण नाम बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा, "हां, वो (जेकब फाटू) भी काफी अच्छा कर रहे हैं। वो लोग (अनोआ'ई परिवार) काफी टैलेंटेड हैं। वो सभी एक परिवार, समोअन बैकग्राउंड से आते हैं। वो सभी बहुत बढ़िया हैं और हमेशा से ऐसा ही होते आया है। आप रिकिशी या उनके पहले मौजूद लोगों को भी देख सकते हैं। उनके पास जबरदस्त तरीके से काम करने वाले लोग होने का मान है।" View this post on Instagram Instagram Post