Roman Reigns: दिग्गज रेसलर कर्ट एंगल (Kurt Angle), अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो रेंस को इस समय में रेसलिंग इंडस्ट्री का टॉप स्टार मानते हैं। बता दें कि रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार के रूप में देखे जा रहे हैं।रोमन रेंस पिछले दो साल से चैंपियन बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रास्ते में आए हर बड़े स्टार को मात दी है। अपने टाइटल रन के दौरान उन्होंने जॉन सीना, गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर जैसे स्टार्स को हराया है। वो WWE के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने लैसनर को दो या उससे ज्यादा बार हराया है। इसके अलावा वो इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप के लीडर भी हैं। ये इस समय WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक है।कर्ट एंगल ने की अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की तारीफरोमन रेंस ने अपने वर्क से सभी को प्रभावित किया है। कई स्टार्स लगातार उनके कैरेक्टर और इन-रिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कर्ट एंगल का नाम भी जुड़ गया है। कर्ट एंगल ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के बिल अप्टर को इंटरव्यू दिया था और उन्होंने रोमन रेंस की तारीफ की थी। इस दौरान WWE हॉल ऑफ फेमर ने कहा था कि वो रोमन रेंस को इस समय रेसलिंग के टॉप स्टार के रूप में स्वीकार करते हैं।𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲 ⸜❤︎⸝‍ ᴿᵒᵐᵃⁿ ᴿᵉⁱᵍⁿˢ@_handyred_I absolutely love this picture of Jey and Roman Reigns! 17920I absolutely love this picture of Jey and Roman Reigns! ♥️ https://t.co/SMBkUltvLqउन्होंने रोमन रेंस को लेकर कहा,"मैं रोमन रेंस को टॉप स्टार के रूप में स्वीकार करता हूं। मैं मनाता हूं कि वो इस समय इस बिजनेस के सबसे बड़े स्टार हैं। वो इस समय जो भी कर रहे हैं, मैं उससे काफी ज्यादा प्रभावित हूं।"बता दें कि WWE Survivor Series WarGames में द ब्लडलाइन का सामना द ब्रॉलिंग ब्रूट्स से हुआ था। द ब्रॉलिंग ब्रूट्स में शेमस, रिज हॉलैंड, बुच, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस जैसे स्टार्स थे। इस मैच में द ब्लडलाइन को जीत मिली थी। इस मैच के बाद अब सभी की निगाह एक बार फिर से रोमन रेंस पर आ टिकी है। 𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲 ⸜❤︎⸝‍ ᴿᵒᵐᵃⁿ ᴿᵉⁱᵍⁿˢ@_handyred_The biggest pop reserved for best in the world ROMAN REIGNS baby!! Let’s go1049179The biggest pop reserved for best in the world ROMAN REIGNS baby!! Let’s go https://t.co/anKpq0LAGJWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।