Sami Zayn and Manu: पूर्व WWE सुपरस्टार मानु (Manu) ने हाल ही में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को लेकर बड़ा बयान दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) असल में द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन के लीडर हैं और सैमी यहां पर Honorary Uce के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, मानु ने बताया कि अगर सैमी एक गलती करते हैं, तो उनके बीच दिक्कतें जरूर बढ़ सकती हैं।WWE दिग्गज मानु ने सैमी ज़ेन को दी चेतावनीSami Zayn@SamiZaynI’m not going to lie, this is something of a career highlight. twitter.com/samizayn/statu…Sami Zayn@SamiZaynA VERY UCEY CHRISTMAS STORYHAPPY HOLIDAYS!4431222A VERY UCEY CHRISTMAS STORYHAPPY HOLIDAYS! https://t.co/TVAggpiAmtI’m not going to lie, this is something of a career highlight. twitter.com/samizayn/statu…द ब्लडलाइन फैक्शन में समोअन सुपरस्टार्स शामिल हैं। रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और द उसोज़ सभी Anoa'i परिवार के सदस्य हैं। सैमी ज़ेन भी इस फैक्शन का हिस्सा हैं और फैंस को यह चीज़ बहुत पसंद आती है। पहले उन्हें जे उसो फैक्शन के सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। हालांकि, अब उनके रिश्ते ब्लडलाइन में सभी के साथ अच्छे हैं।थोड़े समय पहले Sportskeeda Wrestling के बिल एप्टर ने पूर्व WWE सुपरस्टार मानु का इंटरव्यू लिया। इस बीच उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की और ब्लडलाइन इस दौरान मुख्य रूप से चर्चा का विषय था क्योंकि वो भी समोअन परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने यहां पर सैमी ज़ेन के ब्लडलाइन में शामिल होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा,"हाँ, मुझे इससे दिक्कत नहीं है। मुझे इससे दिक्कत नहीं है क्योंकि आखिर वो सिर्फ एक Honorary Uce हैं। उन्हें एक Uce या Uso की तरह नहीं दिखाया जा रहा है। वो यह भी नहीं बोल रहे हैं कि वो असल में समोअन आइलैंड से आते हैं। मानु ने आगे बताया कि अगर सैमी Anoa'i परिवार से ज्यादा करीब आ जाते हैं और वो खुद को समोअन बोलना शुरू कर देते हैं, तो फिर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर सैमी को चेतावनी देते हुए बता दिया है कि वो इस चीज़ से खुश नहीं होंगे। पूर्व WWE सुपरस्टार ने कहा,"अगर वो खुद को समोअन बताते हैं, तो फिर हमारे बीच दिक्कतें आ जाएंगी। बाद में हमारे बीच जरूर ही दिक्कतें होने वाली हैं।"आप नीचे WWE दिग्गज मानु का इंटरव्यू देख सकते हैं:WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।