WWE में Roman Reigns की परेशानी कैसे होगी खत्म? दिग्गज ने की भविष्यवाणी

WWE दिग्गज दे सकते हैं रोमन रेंस का साथ (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज दे सकते हैं रोमन रेंस का साथ (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Paul Heyman reunion: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। वह जब से वापस आए हैं, तब से अगर कुछ समय को हटा दें तो उनपर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और उनकी ब्लडलाइन भारी पड़ी है। यही हाल पिछले SmackDown एपिसोड में भी जारी रहा। अब एक WWE दिग्गज ने बताया है कि उन्हें कैसे इससे निजात मिलेगा। इस दिग्गज ने बताया है कि कौन इसमें रोमन रेंस का साथ देगा और कैसे भला असली ट्राइबल चीफ के लिए मुश्किलें कम होंगी।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले SmackDown एपिसोड में सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से लड़ने की कोशिश की थी। इसमें उनके साथ द उसोज़ और सैमी ज़ेन थे। इसके बावजूद रोमन के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई थीं। शो के दौरान रोमन रेंस ने पॉल हेमन को भी फोन मिलाया था, लेकिन नंबर सर्विस में नहीं बताया गया था। अब मार्क हेनरी ने Busted Open पॉडकास्ट में कहा कि द उसोज़, पॉल हेमन को वापस ला सकते हैं, ताकि रोमन रेंस की मुश्किलें कम हो सकें। मार्क हेनरी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा,

"यह हो सकता है कि द उसोज़ देखें कि रोमन रेंस को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रोमन रेंस वह कर सकेंगे, जिसके बारे में मैं पहले कह रहा था। वह कह सकते हैं, 'आपने देखा कि आपके कजिन ने क्या मेहरबानी की है।' इसके बाद चीजों (पॉल हेमन से रीयूनियन) की शुरूआत हो सकती है।"
Ad

WWE Survivor Series WarGames 2024 में रोमन रेंस के पास एक मेंबर कम है

रोमन रेंस और द उसोज़ तथा सैमी ज़ेन WWE Survivor Series WarGames 2024 में एक WarGames मैच का हिस्सा हैं। सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से होने वाले इस मैच में सोलो के साथ जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ हैं। इसके साथ ही ब्रॉन्सन रीड ने पिछले SmackDown एपिसोड में सिकोआ के साथ हाथ मिला लिया था। रोमन के पास इस समय एक टीम मेंबर कम है और यह देखना होगा कि क्या वह कमी शो से पहले पूरी होती है, या फिर असली ट्राइबल चीफ को एक कम मेंबर के साथ ही WarGames मैच को लड़ना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications