पूर्व WWE Superstar ने दी Roman Reigns के साथी को चेतावनी, हिसाब बराबर करने की बात कही

..
ब्लडलाइन कंपनी के टॉप फैक्शन में से एक है
WWE में इस समय ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिल रहा है

The Bloodline: WWE में फिलहाल द ब्लडलाइन (The Bloodline) सबसे टॉप फैक्शन में से एक है। रोस्टर में टॉप में होने के कारण ग्रुप की दुश्मनी भी लगातार बढ़ रही है। WCW दिग्गज मेडूसा (Medusa) भी इस कड़ी में अब जुड़ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने पॉल हेमन (Paul Heyman) के दावों पर अपना निशाना साधा है और उन्हें चेतावनी देते हुए हिसाब बराबर करने की बात कही है।

Ad

दरअसल, पॉल हेमन ने काफी पहले दिए गए एक जबरदस्त प्रोमो पर अपना रिएक्शन दिया था। इस प्रोमो के बाद उन्होंने मेड्यूसा को फायर कर दिया था। हेमन ने कहा कि वो ECW के पहले राजनीतिक तौर पर सही नहीं थे और उन्हें इस बात पर गर्व भी है।

पूर्व WCW स्टार मेडूसा को यह बात नहीं पसंद आई थी और उन्होंने पॉल हेमन को ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि अगर ब्लडलाइन के वाइजमैन को उन्हें फायर किए जाने पर अभी भी गर्व महसूस होता है तो वो जल्द ही हेमन के साथ अपना हिसाब बराबर करेंगी।

"क्या सच में तुम ऐसा सोचते हो? अगर आप अभी भी इस बात पर गर्व महसूस करते हैं तब मुझे भी एक हिसाब बराबर करना होगा। अगर आपके पास ट्राइब है तब मेरे पास मेरी फौज है।"
Ad

पॉल हेमन ने WWE SmackDown में खुद को सबसे ज्यादा महान बताया

रोमन रेंस की लीडरशिप में ब्लडलाइन इस समय बहुत ही ताकतवर बन चुका है। हाल ही में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन के जुड़ने के बाद से यह ग्रुप और भी खतरनाक बन गया है। इस फैक्शन की शुरुआत साल 2020 में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की थी। पूर्व ECW के बॉस ने ट्राइबल चीफ के लिए माइक में बहुत ही शानदार काम किया।

हेमन के प्रोमो को कई फैंस ने पसंद किया था। सीनियर राजनीतिक राइटर Chauncey Devega ने पॉल के शब्दों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पॉल, माइक में शानदार बोलने वालों में से एक हैं। हालांकि, हेमन को यह बात नही पसंद आई और उन्होंने कहा कि वो आज तक के सबसे महान माइक वर्कर हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications