WWE हॉल ऑफ फेमर मिक फोली (Mick Foley) के बेटे डेवी (Dewey) WWE से अलग हो गए हैं। वो काफी समय से क्रिएटिव टीम का हिस्सा थे। PWInsider के माइक जॉनसन के अनुसार डेवी ने इस साल अप्रैल में कंपनी छोड़ दी थी। जॉनसन ने आगे बताया कि कंपनी ने उन्हें नहीं निकाला है और ना ही वो बजट कट का हिस्सा थे। यह उनका खुद का निर्णय था। डेवी NXT में राइटर के पद पर थे। यह खबर आने के बाद डेवी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान दिया। Fightful के Joel Pearl ने बताया की डेवी का NXT और परफॉर्मेंस सेंटर में बड़ा योगदान था, जिसके प्रतिउत्तर में डेवी ने कहा,"शुक्रिया। मैंने अपना दिल NXT और परफॉर्मेंस सेंटर में लगाया है। मैंने वहां अपने बारे में भी बहुत कुछ जाना। बिल्कुल, यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था। "Dewey Foley@DeweyHaveToThank you. I put my freaking heart into NXT/the PC. I learned so much about myself there. Definitely the most rewarding and gratifying time I had there! twitter.com/JoelPearl/stat…Joel Pearl | Fightful Overbooked@JoelPearlWhen I saw him live tweeting through Double or Nothing, I figured he was gone.Dewey did A LOT for NXT and developmental. Looking forward to whatever he does next. twitter.com/Fightful/statu…442When I saw him live tweeting through Double or Nothing, I figured he was gone.Dewey did A LOT for NXT and developmental. Looking forward to whatever he does next. twitter.com/Fightful/statu…Thank you. I put my freaking heart into NXT/the PC. I learned so much about myself there. Definitely the most rewarding and gratifying time I had there! twitter.com/JoelPearl/stat…डेवी फोली WWE में 205 शो के मुख्य राइटर भी थेडेवी के कंपनी में काम करने के दौरान 205 के प्रसारित होने तक शो के हेड राइटर थे। 205 शो का आखिरी लाइव एपिसोड 11 फरवरी को आयोजित हुआ था जिसके बाद इस शो को Level Up से रीप्लेस कर दिया गया। 205 शो के खत्म होने के बाद हॉल ऑफ फेमर मिक फोली के बेटे डेवी ने बयान जारी करके कहा था,"यह एक एरा का अंत है। मेरे लिए 205 शो बहुत खास था। हम एक छोटे रोस्टर और पाबंदियों के बाद एक अच्छा शो दे पाते थे। क्रूजर्स ने हमेशा ही अपनी चमक छोड़ी है, खासकर पैनडेमिक के दौरान! मैं 205 के दौरान आए सभी टैलेंट्स का ऋणी रहूंगा क्योंकि यह सब आप लोगों के कारण संभव हो पाया था। बहुत बहुत धन्यवाद। "Dewey Foley@DeweyHaveToIt’s the end of an era #205Live was special to me. How do we create the most with a limited roster & MANY restrictions?The Cruisers rocked it weekly, especially during the pandemic. I’m forever indebted to all talents who I crossed paths with because of it.Thank you 🧡29928It’s the end of an era 😭 #205Live was special to me. How do we create the most with a limited roster & MANY restrictions?The Cruisers rocked it weekly, especially during the pandemic. I’m forever indebted to all talents who I crossed paths with because of it.Thank you 🧡💜 https://t.co/SWREeGipIsअक्टूबर 2018 में डेवी फोली Smackdown में न्यू डे के सैगमेंट में मिस्टर बूटीवर्थ के रूप में दिखे थे। अब डेवी अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाते हैं और किस कंपनी में कदम रखते हैं, यह सही मायने में देखने वाली बात होगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।