WWE में रोमन रेंस के लिए उमड़ा दिग्गज का प्यार, कसकर लगाया गले, SummerSlam 2024 से पहले बहुत ही भावुक मोमेंट आया सामने, देखें वीडियो 

WWE
WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को लगा था बड़ा झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns And Paul Heyman Emotional Moment: WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आए हैं। पिछले महीने सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ मिलकर पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर भी अटैक किया था। तब से वो भी टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। खैर अब WWE में इन दोनों का एक साथ साझा किया गया बहुत ही भावुक पल सामने आया है।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले चार साल WWE में शानदार काम किया। कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। दोनों ने साथ में बहुत काम किया और कंपनी में अपना दबदबा बनाया। WrestleMania XL में हार के बाद से रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं।

रोमन की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। फैक्शन में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो चुके हैं। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन के ऊपर भी खतरनाक अटैक किया था।

पॉल हेमन की A&E WWE Legends बायोग्राफी में रोमन और द वाइज़मैन दोनों को दिखाया गया है। दोनों एक-दूसरे से बात करते और गलते मिलते हुए दिख रहे हैं। यह एक बहुत ही भावुक पल था, जहां दोनों ये क्लियर कर रहे थे कि वो एक-दूसरे के लिए कितना मायने रखते हैं। हेमन ने इस दौरान कहा कि वो रेंस की बहुत सराहना करते हैं।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस देंगे फैंस को सरप्राइज?

SummerSlam 2024 बहुत ही जबदस्त होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस शो में रोमन रेंस वापसी करेंगे। समर की सबसे बड़ी पार्टी में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में रोमन की एंट्री हो सकती है।

सिकोआ पिछले एक महीने में कई बार रोमन के ऊपर निशाना साध चुके हैं। अगर SummerSlam में रोमन रेंस की वापसी होगी तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications