Solo Sikoa को ट्राइबल चीफ मानने से इंकार करने के बाद WWE दिग्गज Paul Heyman ने Roman Reigns के साथ अपनी स्थिति पर किया बड़ा खुलासा

WWE
जानिए इंस्टाग्राम पर WWE दिग्गज ने क्या कहा? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Confirms His Position With Roman Reigns: WWE SmackDown में कुछ हफ्ते पहले पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। रोमन रेंस को ही हेमन अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने रेंस के साथ अपनी स्थिति की पुष्टि की है।

Ad

SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी का आयोजन हुआ था। टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार किया। पॉल हेमन ने इस चीज के लिए मना कर दिया और इसकी सजा उन्हें मिली। सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन का बुरा हाल कर दिया। तब से हेमन की कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पॉल हेमन ने रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा,

मैं वास्तव में वाइजमैन हूं। आप एकमात्र सच्चे ट्राइबल चीफ को स्वीकार कर सकते हैं। वाइजमैन ओह वाइजमैन, हम रात एक बजे आपकी और आपकी प्राइवेट पार्टी की सेवा के लिए तैयार हैं।
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी होगी?

नई ब्लडलाइन द्वारा किए गए अटैक के बाद से पॉल हेमन अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। रोमन रेंस को भी सिकोआ ललकार चुके हैं। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स और सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। बहुत जल्द कंपनी द्वारा इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन की वापसी होगी।

रोमन अगर वापसी करेंगे तो उनके साथ पॉल हेमन और जिमी उसो भी हो सकते हैं। जिमी भी लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए। सोलो सिकोआ ने उनके ऊपर भी हमला किया था। ब्लडलाइन की स्टोरी इस समय काफी जबरदस्त चल रही है।

आने वाले कुछ हफ्तों में कई चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है। SummerSlam 2024 भी अब ज्यादा दूर नहीं है। सभी की नजरें इस पर होंगी कि रोमन समर की सबसे बड़ी पार्टी में वापसी करेंगे या नहीं। आपको बता दें WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications