WWE में Roman Reigns और अपने भाई में से Jey Uso को चुनना होगा किसी एक को, Paul Heyman ने किया बहुत बड़ा ऐलान

Pankaj
WWE Smackdown के एपिसोड में फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WWE Smackdown के एपिसोड में फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Paul Heyman: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) में एक और ट्विस्ट आ गया है। रॉ (Raw) में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने इस हफ्ते ऐसा ऐलान किया जिसके बाद फैंस उत्सुक हो गए। अब सभी ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Ad

दरअसल Smackdown के एपिसोड में इस हफ्ते जे उसो करो या मरो वाला फैसला लेंगे। उन्हें बताना पड़ेगा कि वो रोमन रेंस का साथ देंगे या फिर जिमी उसो के साथ जाएंगे। इस बात का ऐलान पॉल हेमन ने किया है। पॉल हेमन ने कहा कि जे को अपनी च्वाइस इस बार बतानी पड़ेगी। सबसे बड़ी बात है कि इस सैगमेंट को हेमन होस्ट करेंगे।

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अब और भी मजा आएगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को धोखा जिमी उसो ने दिया लेकिन सजा जे उसो भुगत रहे हैं। जे अब बहुत ही दुविधा में होंगे कि किसका साथ देना चाहिए। वो जिमी उसो को भी नहीं छोड़ सकते हैं, और अगर रोमन रेंस के खिलाफ जाएंगे तो फिर सजा भी मिल सकती है।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns को मिला था धोखा

WWE Night of Champions 2023 में जिमी उसो ने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मारकर धोखा दिया था। जे उसो उस समय भी खुश नहीं थे। उन्होंने जिमी को बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माने। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी जे ने माहौल को ठंडा करने की कोशिश की थी। सोलो सिकोआ ने भी पहले उसोज़ का साथ दिया था लेकिन बाद में उन्होंने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया। ये देखकर सभी चौंक गए थे। खुद जे भी हैरानी में पड़ गए थे।

अगर जिमी का साथ जे देते हैं तो आगे जाकर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोमन और सिकोआ की टक्कर उसोज़ के साथ हो सकती है। WWE Smackdown का शो इस हफ्ते अब जबरदस्त होगा। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अब आगे और भी बवाल देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस के अगले कदम पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications