WWE दिग्गज Roman Reigns के एंट्रेंस म्यूजिक पर दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में की बवाल एंट्री, वीडियो देख हॉल ऑफ फेमर ने दी प्रतिक्रिया

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए
WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हो गया। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की। रेंस ने पिछले चार साल जबरदस्त काम कर खूब नाम कमाया। उनका एंट्रेंस म्यूजिक भी बहुत ही पॉपुलर है। उनके क्रेज के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक फैन ने अपनी शादी में उनके एंट्रेंस म्यूजिक पर धमाकेदार एंट्री की।

Ad

एक कपल रेंस के म्यूजिक पर शानदार अंदाज में नज़र आया। जहां दुल्हन ने पॉल हेमन का रोल निभाया और वहीं दूल्हा रेंस के रूप में दिखा। आपने देखा होगा कि रेंस जब एंट्री करते थे तो पॉल हेमन अपने दोनों कंधों पर टाइटल लटकाए रहते थे। इसके बाद स्टेज पर वो रेंस को दोनों टाइटल देते थे। कुछ ऐसा ही इस कपल ने भी किया। हेमन के अंदाज में दुल्हन ने दूल्हे को चैंपियनशिप दी। इस मजेदार वीडियो को देखकर आपको मजा आ जाएगा।

हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन की नज़र भी इस वीडियो पर पड़ी और उन्हें इस पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा,

ये शादी का सबसे जबरदस्त ट्रेंड बन रहा है।
Ad

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस के मैच में मचा था बवाल

WWE WrestleMania XL में रेंस इस बार तगड़े एक्शन में नज़र आए। नाईट 1 में द रॉक के साथ उन्होंने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया। रॉक और रेंस ने जीत हासिल की। नाईट 2 में रेंस ने कोडी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। दोनों के बीच हुए मुकाबले में काफी मजा आया। द ब्लडलाइन ने दखलअंदाजी की और रेंस को जीताने की पूरी कोशिश की। रोड्स का साथ देने के लिए जे उसो, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना और द अंडरटेकर आए। अंत में रोड्स ने जीत हासिल कर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की।

रोमन रेंस इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें SummerSlam 2024 से पहले होने वाले अंतिम ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। अब देखना होगा कि वो रिंग में वापसी कर अपने फैंस को सरप्राइज देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications