"दोषी"- WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns को पूर्व चैंपियन से मिले धोखे पर दिग्गज ने दी प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी

Roman Reigns: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) के अंत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman reigns) को धोखा दे दिया। उन्होंने दिग्गज पर स्टील चेयर से हमला करके सभी को चौंका दिया था और अब इस चीज़ पर रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन (Paul Heyman) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां सैमी ज़ेन को साफ तौर पर दोषी ठहरा दिया है।

Ad

WWE दिग्गज ने Roman Reigns पर Sami Zayn द्वारा हुए हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया

Ad

पॉल हेमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने यहां सैमी ज़ेन के ट्राइबल चीफ को धोखा देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हेमन ने ज़ेन के रोमन पर अटैक की रील स्टोरी पर लगाई और यहां उन्होंने कैप्शन में 'गिल्टी' लिखा। इसका अर्थ यह है कि वो सैमी को दोषी मानते हैं।

यह रहा पॉल हेमन की इंस्टग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट:

हेमन की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी
हेमन की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी

Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में काफी मेहनत के बाद आखिर रोमन का पलड़ा भारी रहा और वो जीत दर्ज करते हुए अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल रहे।

Ad

मैच के बाद द ब्लडलाइन के सदस्यों ने मिलकर केविन पर जबरदस्त अटैक किया। रोमन, केविन पर स्टील चेयर से हमला करने वाले थे और सैमी ने उन्हें रोका। इसी कारण ट्राइबल चीफ ने ज़ेन को यह काम सौंप दिया। ज़ेन अपने पुराने दोस्त पर हमला करने से डर रहे थे। उन्होंने इसके बाद सभी को चौंकाया और रोमन पर ही अटैक कर दिया।

यह देखकर सभी चौंक गए। सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी का बुरा हाल किया। रोमन ने भी स्टील चेयर से हमला किया। हालांकि, जे उसो निराश होकर बैकस्टेज चले गए। अब देखना होगा कि यह स्टोरीलाइन एंगल किस दिशा में आगे बढ़ता है। जे उसो के निर्णय से फैंस को मुख्य रूप से शॉक लगा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications