WWE फैंस ने Roman Reigns को बेबीफेस स्टार के रूप में क्यों किया रिजेक्ट? ट्राइबल चीफ के साथी ने दिया हैरान करने वाला जवाब  

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं
WWE में रोमन रेंस ने बतौर हील और फेस जबरदस्त काम किया है

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। फैंस उनके हील वर्क को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, एक समय WWE ने रोमन रेंस को फेस स्टार के रूप में आगे किया था, लेकिन तब उन्हें फैंस की तरफ से निगेटिव रिएक्शन मिला था। इसी बीच रोमन रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन (Paul Heyman) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया क्यों बेबीफेस कैरेक्टर में रोमन रेंस सफल नहीं हुए हैं? वहीं, कोडी (Cody Rhodes) ने खुद को बेबीफेस स्टार के रूप में साबित किया है।

गौरतलब है ने रोमन रेंस के करियर की शुरुआत में WWE ने उन्हें फेस स्टार के रूप में पुश करने की कोशिश की थी, लेकिन फैंस इसके खिलाफ हो गए थे। दूसरी तरफ कोडी रोड्स ने बतौर हील काफी जबरदस्त काम करके दिखाया है।

हाल ही में पॉल हेमन ने Forbes को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोडी रोड्स ने फैंस के साथ एक रिश्ता बना लिया है जबकि रोमन कभी ऐसे नहीं थे। ट्राइबल चीफ के साथी ने कहा,

"जब हम रोमन रेंस के बेबीफेस पुश को देखते हैं तो हमें लगता है कि उन्हें कॉर्पोरेट की तरफ से ये सब मिल रहा है। हम देखते हैं कि कंपनी कैसे उन्हें देखती है लेकिन कोडी ने साथ इसका उल्टा है। वो परदे के पीछे ऐसी ही हैं। कोडी रोड्स शो के बाद भी एरीना में रहते हैं। वो सभी से हाथ से मिलाते हैं। फैंस के साथ पोज करते हैं और ऑटोग्राफ साइन करते हैं। रोमन रेंस ऐसे नहीं हैं।"

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर पॉल हेमन ने कही ये बात

इसी इंटरव्यू में रोमन रेंस को लेकर बात करते हुए पॉल हेमन ने कहा कि वो इस बिजनेस को एक तरह से देखते हैं। उनका नजरिया कोडी रोड्स से बहुत अलग है। उन्होंने कहा,

"वो एक गेम प्लेयर हैं। वो वहां पर अपनी जॉब करते हैं और अपना काम दूसरों से बेहतर करते हैं। इसके बाद वो घर चले जाते हैं। उनका काम अपनी फैमली का ध्यान रखना है। वो ये काम दुनिया में सबसे अच्छा बनकर कर रहे हैं। वो कभी भी ऑटोग्राफ साइन करने वाले स्टार्स में से एक नहीं रहे हैं । ये उनका कैरेक्टर नहीं है।"

Quick Links

App download animated image Get the free App now