"मैं चीज़ों को Roman Reigns के साथ मिलकर प्लान करता हूं" - WWE दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा 

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: पॉल हेमन (Paul Heyman) ने WWE टीवी पर काफी लंबे समय तक ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के एडवोकेट के रूप में काम करके काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में महामारी के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ आकर सभी को हैरान कर दिया था। यही नहीं, Payback 2020 में पॉल हेमन ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Ad

इसके बाद रोमन रेंस ने खुद को धीरे-धीरे ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में ढाला था। इसके साथ ही रोमन रेंस ने इतिहास के सबसे डोमिनेंट फैक्शंस में से एक द ब्लडलाइन का भी निर्माण किया था। बता दें, पॉल हेमन हाल ही में WWE The Bump शो पर मौजूद थे।

इस दौरान पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस आने वाले लंबे समय तक भी वर्ल्ड चैंपियन बने रहने वाले हैं। पॉल हेमन ने यह भी दावा किया कि वो और रोमन रेंस हर एक चीज़ प्लान करते हैं और कोई भी चीज़ अचानक नहीं होती है। पॉल हेमन ने कहा-

" हम षडयंत्र रचते हैं। हम स्ट्रेटजी तैयार करते हैं। हम चीज़ें प्लान करते हैं। आइलैंड ऑफ रेलेवेंसी में कोई भी चीज़ बिना प्लान के नहीं होती है, हम वैसे भी आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं। हम लोगों को लेकर सामने आई सभी कंस्पायरेसी थ्योरी भी हम नज़र बनाए हुए होते हैं।"
youtube-cover
Ad

इसके अलावा पॉल हेमन ने फैंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो रोमन रेंस के साथ उनकी आइकॉनिक जोड़ी को 20 नंबर दे सकते हैं लेकिन वो लोगों को उनकी बातों को आसानी से स्वीकार करने के लिए ट्राइबल चीफ के साथ उनकी जोड़ी को 10 या 11 नंबर देते हैं।

WWE के खास शो में रोमन रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन की डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुई अनोखी मुलाकात

Ad

पॉल हेमन के साथ नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो भी हाल ही में WWE The Bump शो पर मौजूद थे। इस दौरान पॉल हेमन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो की काफी तारीफ की। यही नहीं, पॉल हेमन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने छोटे से करियर में वो मुकाम हासिल कर लिया है जो कि उनके पिता रे मिस्टीरियो को करने में कई साल लगे थे।

पॉल हेमन ने कहा-

"रोमन रेंस ने जे को हराया। उन्होंने फाइट की और दुश्मनी को खत्म किया। फैमिली यही करती है, आप बाहर जाते हैं, एक-दूसरे की बुरी तरह पिटाई करते हैं, इसके बाद आप अंदर जाते हैं, और सभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, अगर आपके पास रे मिस्टीरियो जैसा बेकार पिता हो तो दुर्भाग्यवश परिस्थितियां अलग होती हैं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications