Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कोडी ने उनके ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन को खत्म कर दिया। अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने ट्राइबल चीफ को लेकर एक बोल्ड मैसेज दिया है।WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की। इस मैच में काफी बवाल देखने को मिला। जॉन सीना और अंडरटेकर ने भी मुकाबले में सरप्राइज एंट्री की। अंत में कोडी ने जीत हासिल कर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।इंस्टाग्राम पर पॉल हेमन ने रेंस को एक खास संदेश भेजा। उन्होंने दावा किया है कि रेंस इस जेनरेशन के सबसे महान चैंपियन थे। पॉल ने कहा,इस या किसी अन्य जेनरेशन का सबसे महान चैंपियन...द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम... द ट्राइबल चीफ रोमन रेंस।खबरों के मुताबिक WrestleMania XL के बाद अब रोमन रेंस कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे। द रॉक भी अब कुछ समय तक नज़र नहीं आएंगे। Raw के एपिसोड में रॉक ने कहा था कि वो जब वापसी करेंगे तो फिर कोडी रोड्स से टक्कर लेंगे।WWE दिग्गज पॉल हेमन की हुई थी तारीफWrestleMania XL से पहले पैट मैकेफी के शो पर रोमन रेंस नज़र आए थे। वहां पर उनसे हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन को लेकर सवाल पूछा गया था। रेंस ने उनकी तारीफ में कहा था,पॉल एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने इस बिजनेस और पर्सनल लाइफ में क्या किया है। मैं इस बात को अच्छे से जानता हूं क्योंकि मैं उनके साथ काम करता हूं। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। पॉल हमेशा आपको आरामदायक महसूस कराते हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। सवाल खड़ा हो रहा है कि कंपनी में आगे उनका फ्यूचर क्या होगा। हालांकि, कुछ दिन पहले ट्रिपल एच ने कहा था कि वो बहुत जल्द नई स्टोरीलाइन में नज़र आएंगे। अब देखना होगा कि वो वापसी कब करेंगे। कंपनी ने भी जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा।