WWE SummerSlam से कुछ दिन पहले दिग्गज ने Roman Reigns को भेजा संदेश, खुद को और ट्राइबल चीफ को बताया इसका कॉम्बो

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Paul Heyman: ब्लडलाइन लीडर रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE समरस्लैम (SummerSlam) में जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अपने आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच की तैयारी में हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके ब्लडलाइन साथी पॉल हेमन (Paul Heyman) ने द ट्राइबल चीफ को समर्पित एक संदेश भेजा है।

Ad

हेमन ने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनकी और रेंस की की तस्वीरें है। द वाइज़ मैन ने यह भी दावा किया कि वह और रेंस "GOAT" का संयोजन हैं।

Ad

WWE में रोमन रेंस कई दिग्गजों को धराशाई कर चुके हैं

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल शानदार रहे हैं। अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। तब से दोनों लगातार साथ में काम कर रहे हैं। रोमन की सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। यह बात कई बार रेंस भी कह चुके हैं। रेंस आज कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। एक अलग लेवल पर वो काम कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। कोई भी उनकी बादशाहत खत्म नहीं कर पाया।

द ब्लडलाइन स्टोरी को भी बहुत सफलता अभी तक मिली। पहले सैमी ज़ेन ने अच्छा काम किया। रेंस के साथ उनका मुकाबला भी हुआ। अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। खासतौर पर जे उसो ने तो सभी का दिल जीत लिया है। रेंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है।

Money in the Bank में रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रेंस WWE रिंग में पिन हुए। अब SummerSlam में तगड़ा मुकाबला रेंस और जे के बीच होगा। अभी तक दोनों के मुकाबले को खास अंदाज में बिल्ड किया गया है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस और सिकोआ ने मिलकर जे की हालत खराब की। अब वो भी बदला लेने के मूड में जरूर होंगे। जिमी उसो की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। वो भी जल्द ही वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications