The Bloodline द्वारा Roman Reigns पर हमला होने को लेकर वाइजमैन ने जताई चिंता, दिया खास मैसेज

WWE दिग्गज रोमन रेंस के भविष्य को लेकर पॉल हेमन ने जताई चिंता (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस के भविष्य को लेकर पॉल हेमन ने जताई चिंता (Photos: WWE.com)

Paul Heyman on Roman Reigns Future: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर द न्यू ब्लडलाइन ने हमला कर दिया था। अब द वाइजमैन ने असली ट्राइबल चीफ के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपना संदेश दिया है।

Ad

पॉल हेमन 28 जून 2024 वाले SmackDown में तब सोलो सिकोआ और उनके द न्यू ब्लडलाइन के हमले का शिकार हुए थे, जब उन्होंने सोलो को अपना ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। यह कयास थे कि पॉल शायद रोमन के साथ SummerSlam 2024 में वापस आएंगे पर ऐसा नहीं हुआ था। पॉल ने अब रोमन के भविष्य पर चिंता जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की।

आप नीचे स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था (Photo: Paul Heyman Instagram Stories)
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था (Photo: Paul Heyman Instagram Stories)

रोमन रेंस ने खुद पर हुए हमले से पहले SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ की हालत खराब की थी। उसके बाद उन्होंने इसी जलवे को 9 अगस्त को हुए SmackDown में भी जारी रखा था। यहां पर उन्होंने जेकब फाटू के बिना मौजूद द न्यू ब्लडलाइन की हालत खराब की थी। 16 अगस्त 2024 में भी वह वही कर रहे थे, जब जेकब ने आकर पांसा पलट दिया था।

Ad
Ad

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने बताया कि वह कब वापस आएंगे

पॉल हेमन हाल में Fanatics Fest NYC में नजर आए थे। यहां पर उनसे WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स ने यह सवाल किया था कि वह कब वापस आएंगे। द मैड जीनियस ने कहा कि वह तब वापस आएंगे, जब उनके काम से रोमन रेंस को कोई फायदा होगा।

द मैड साइंटिस्ट ने माना कि वह वापस आकर रोमन रेंस के काम पर मज़ा नहीं उठाना चाहेंगे। वह आकर उनके काम में कुछ फायदा पहुंचाना चाहेंगे, ताकि लोग कहें कि वह रोमन रेंस को पसंद करते हैं, लेकिन वह तब और अच्छे लगते हैं, जब पॉल हेमन उनके साथ होते हैं। इसी इवेंट में उन्होंने फैंस को सोलो सिकोआ के खिलाफ चैंट करने के लिए उकसाया था।

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद से जब अपना ग्रुप द न्यू ब्लडलाइन बनाया है, तबसे उन्होंने रोमन के साथ काम करने वाले सभी लोगों को ग्रुप से बाहर कर दिया है। यह देखना होगा कि वापस आने पर रोमन रेंस किस तरह से सोलो और उनके ग्रुप की हालत खराब करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications