"Roman Reigns के पास गजब की प्रतिभा हैं"- WWE दिग्गज ने ट्राइबल चीफ को बड़ा खिताब देने के बाद दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Mike Chioda: पूर्व WWE रेफरी माइक चियोडा (Mike Chioda) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को बेस्ट "Male Wrestler of the Year" 2022 का खिताब दिया है। वैसे ये कोई नई बात नहीं है। रेंस ने जिस अंदाज में काम किया है वो इस चीज के लिए डिजर्व करते हैं।

Ad

साल 2022 रोमन रेंस के लिए बेहतर साबित हुआ। ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही थी। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन वो बने। रेंस को चैंपियन के रूप में फिलहाल 900 दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक कोई भी उन्हें पिन नहीं कर पाया है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए माइक चियोडा ने रोमन रेंस को लेकर कहा,

मैं "Male Wrestler of the Year" 2022 का खिताब रोमन रेंस को दूंगा। उनके पास गजब की प्रतिभा हैं। मैं रोमन रेंस को पर्सनली जानता हूं, वो काम करने के लिए हमेशा भूखे रहते हैं। वो हमेशा से स्पॉटलाइट में आना चाहते थे। वो इस चीज के लिए डिजर्व भी करते हैं। वो निसंदेह साल 2022 के बेस्ट रेसलर हैं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की होगी करारी हार?

WrestleMania 39 इस बार बहुत जबरदस्त रहेगा। कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच इस शो में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कोडी रोड्स ने इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने रेंस को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी।

कई दिग्गजों का कहना है कि इस बार रेंस की बादशाहत कोडी खत्म कर देंगे। खुद कोडी भी रेंस को हराने का दावा कई बार कर चुके हैं। इन दोनों का अभी तक दो बार आमना-सामना हुआ है। एक बार रेंस भारी पड़े और दूसरी बार कोडी रोड्स भारी पड़े। इन दोनों के बीच होने वाले मैच के लिए WWE ने कोई ना कोई सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। अगर कोडी ने रोमन को हरा दिया तो ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications