R-Truth: WWE दिग्गज आर-ट्रुथ (R-Truth) 271 दिनों से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस को उनका कॉमेडी गिमिक काफी मनोरंजक लगता है। इसी वजह से वो ट्रुथ को दोबारा इन-रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं। हाल ही में एक फैन ने आर-ट्रुथ को वापस देखने की इच्छा जताई थी और ट्रुथ भी संभावित तौर पर WWE को उनकी वापसी कराने के संकेत दे रहे हैं।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCR-Truth is a former 54 time 24/7 champion with a total combined reign of 425 days pic.twitter.com/OpMEV2HqfP12071730R-Truth is a former 54 time 24/7 champion with a total combined reign of 425 days 🎯 pic.twitter.com/OpMEV2HqfPथोड़े समय पहले आर-ट्रुथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 52 सेकेंड्स लंबी वीडियो पोस्ट की। उन्होंने यहां ट्रिपल एच और डॉल्फ ज़िगलर को जन्मदिन की बधाई दी। इसी पर एक फैन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रुथ को दोबारा जल्द से जल्दी WWE में देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कंपनी से आर-ट्रुथ की वापसी कराने के लिए भी कहा।"आर-ट्रुथ को टीवी पर वापस लाइए। वो सर्वश्रेष्ठ हैं।"WWE दिग्गज आर-ट्रुथ भी इस बात से सहमत दिखाई दिए और इसी वजह से उन्होंने इस पोस्ट को रीट्वीट किया। इसका अर्थ साफ है कि वो खुद अब दोबारा रिंग में उतरना चाहते हैं।आप नीचे आर-ट्रुथ द्वारा रीट्वीट किया गया ट्वीट देख सकते हैं:यह फैन द्वारा आर-ट्रुथ के पोस्ट पर दिए गए जवाब का स्क्रीनशॉट हैWWE दिग्गज R-Truth काफी समय से इन-रिंग एक्शन से दूर हैंआर-ट्रुथ को WWE में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं और वो मुख्य रूप से अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए चर्चा का विषय बने हैं। उन्होंने 24/7 टाइटल को देखने लायक बनाया था। आपको बता दें कि ट्रुथ ने 24 अक्टूबर 2022 को Raw ब्रांड में मैच लड़ा था। इस मुकाबले में द मिज़ ने उन्हें पराजित कर दिया था। View this post on Instagram Instagram Postट्रुथ 31 अक्टूबर 2022 को Main Event शो का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने शेल्टन बेंजामिन के साथ टीम बनाकर ड्यूक हुडसन और वॉन वैग्नर का सामना किया था। वो आखिरी बार 1 नवंबर 2022 को रिंग में नज़र आए थे। दरअसल, NXT के इस एपिसोड में उनका सामना ग्रेसन वॉलर से सामना हुआ था। इस मैच में ट्रुथ बुरी तरह चोटिल हो गए थे और इसी कारण वो एक्शन से दूर हैं। अब आर-ट्रुथ ने वापसी की इच्छा जता दी है। देखना होगा कि कब तक उनका रिटर्न होता है।