"Roman Reigns, आप कंपनी के सबसे बड़े Superstar हो"- WWE दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन की तारीफ करते हुए दी अहम सलाह

Ujjaval
WWE हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस को सलाह दी
WWE हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस को सलाह दी

Roman Reigns and Ric Flair: WWE दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) को एक सलाह दी है। दरअसल, स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी देखने को मिली थी और वो एक शानदार सैगमेंट का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए थे।

Ad

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, पॉल हेमन, सैमी जेन, सोलो सिकोआ और द उसोज़ नजर आए थे। यह सभी एक ही सैगमेंट का हिस्सा थे। इस दौरान रोमन ने सोलो सिकोआ का ब्लडलाइन में स्वागत किया। साथ ही सैमी जेन को आधिकारिक तौर पर ब्लडलाइन फैक्शन का 'Honorary Uce' बना दिया गया।

यह सैगमेंट फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था। अब इस सैगमेंट को लेकर रिक फ्लेयर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर रोमन रेंस को संदेश देते हुए अहम सलाह दी है। उन्होंने यहां रेंस को WWE के फेस के तौर पर एकनॉलेज किया। साथ ही उन्होंने रोमन रेंस को बताया कि उन्हें खुद को नहीं भूलना चाहिए। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी पोस्ट में लिखा,

"रोमन रेंस, आप कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हो। इसी वजह से आप कभी उस चीज़ को मत भूलना, जो आप हो। आप उस चीज़ को खून के रिश्ते के अलावा किसी से भी साझा मत कीजिए।"

यह रहा रिक फ्लेयर का ट्वीट:

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस का सैगमेंट शानदार रहा

रोमन रेंस को पहले फैंस ने एकनॉलेज किया और बाद में पॉल हेमन ने उनकी तारीफ की। द उसोज़ ने यहां ब्रॉलिंग ब्रुट्स को हराकर अपने टाइटल्स को रिटेन करने का दावा किया। साथ ही रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ का अपने फैक्शन में स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। बाद में जब सभी बैकस्टेज आ रहे थे, तब सैमी जेन ने उन्हें रोका।

रोमन रेंस ने सैमी जेन को ब्लडलाइन की टी-शर्ट निकालने के लिए कहा। पहले लग रहा था कि रोमन अपने साथ जेन को नहीं जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने उन्हें नई टी-शर्ट दी, जिसपर 'Honorary Uce' लिखा था। पूर्व NXT चैंपियन भावुक हो गए और उन्होंने रेंस को लगे लगा लिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications