Vince McMahon: ऐसा लग रहा है कि विंस मैकमैहन ने WWE में एक बार फिर क्रिएटिव से जुड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह चीज़ अधिकतर फैंस को पसंद नहीं आ रही है और वो कंपनी के फ्यूचर को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। विंस मैकमैहन को चारों तरफ से मिल रही आलोचनाओं के बीच अब दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) का सपोर्ट मिला है।यही नहीं, रिक फ्लेयर ने उनलोगों पर भी निशाना साधा है जिन्हें लगता है कि विंस मैकमैहन की वापसी चिंता का विषय है। विंस मैकमैहन की तरह रिक फ्लेयर भी अपने करियर के दौरान विवादों का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने हाल ही में अपने To Be The Man पोडकास्ट पर विवादित बयान दिया। रिक फ्लेयर ने कहा-"मुझे उम्मीद है कि मैकमैहन फैमिली....उन्हें अभी भी WWE को चलाने की इजाजत है। हमारे पास उस जैसी स्थिति एक बार फिर पैदा हो गई है जहां टर्नर ने NWA खरीदा था। उस समय स्थिति काफी खराब हो गई थी।"Brad Williams@funnybradVince McMahon better end this press conference quickly, later today he’s scheduled to tie a woman to some train tracks6674700Vince McMahon better end this press conference quickly, later today he’s scheduled to tie a woman to some train tracks https://t.co/ROiouQYOcDरिक फ्लेयर ने आगे कहा-" अगर वो लोग विंस को शामिल नहीं करते हैं और क्रिएटिव निर्णय लेने में उनकी मदद नहीं लेते हैं तो उनके बिना वो लोग शायद ही इतनी सफलता हासिल कर पाएंगे। लोग कहते हैं कि वो लोग विंस से परेशान हैं। मैंने किसी को भी विंस से परेशान नहीं देखा है। कंपनी में हमेशा ऐसे लोग होंगे जो कि कंपनी में अपनी पोजिशन को लेकर शिकायत करेंगे क्योंकि वो वहां नहीं होते हैं जहां होना चाहते हैं, लेकिन यह ट्रिपल एच या विंस की गलती नहीं है। कुछ लोग खुद को जरूरत से ज्यादा आंकते हैं और उन्हें शिकायत करने की जगह बातों को खुद तक सीमित रखना चाहिए।"विंस मैकमैहन WWE में SmackDown के इंचार्ज नहीं हैंJust Alyx@JustAlyxCentralSo it's safe to say Vince McMahon let Triple H run the show tonight.And you can clearly see how better things are. Story progression, tons of in-ring action, and a clear direction for what's to come. I'd like to think Vince McMahon running RAW was a one-off but I know… twitter.com/i/web/status/1…3927227So it's safe to say Vince McMahon let Triple H run the show tonight.And you can clearly see how better things are. Story progression, tons of in-ring action, and a clear direction for what's to come. I'd like to think Vince McMahon running RAW was a one-off but I know… twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/5tbNm4QERAरिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन ने Raw में बैकस्टेज जिम्मेदारी संभाली और कई तरह के बदलाव किए। फैंस इससे खुश नहीं हैं लेकिन उन्हें Raw की तरह SmackDown को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन पोर्टलैंड नहीं गए और इसका मतलब यह है कि शायद विंस मैकमैहन SmackDown के इंचार्ज नहीं होंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।