T20 World Cup की ट्रॉफी लेते समय Rohit Sharma ने दिखाया WWE दिग्गज का 'ब्रेक डांस', 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने भी दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

WWE
जानिए WWE दिग्गज ने क्या कहा? (Photo: WWE.com & Getty)

Ric Flair Reacts Rohit Sharma Iconic Celebration: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़े मंच पर 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) के ऑइकॉनिक मूव पर परफॉर्म किया। इस पर फ्लेयर ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

रेसलिंग की दुनिया में रिक फ्लेयर का नाम बहुत बड़ा है। 70 और 80 के दशक में वो बहुत बड़े सुपरस्टार थे। आज भी फैंस द्वारा उन्हें याद किया जाता है। फ्लेयर अपने खतरनाक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। फ्लेयर को उनके आइकॉनिक 'Wooooo!' के लिए भी जाना जाता है। फ्लेयर एक अलग ही अंदाज में रिंग में चलकर चीजों को सेलिब्रेट करते हैं और उसे आप ब्रेक डांस भी कह सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में कई लोग फ्लेयर के चलने के स्टाइल की नकल कर चुके हैं। भारत ने दो दिन पहले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत साल 2007 में चैंपियन बना था। भारतीय टीम ने इस बार 17 साल का सूखा खत्म किया।

प्रेजेंटेशन के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्राफी प्राप्त करने के लिए फ्लेयर के चलने की स्टाइल कॉपी की। रिक ने रोहित शर्मा के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा,

रोहित शर्मा मेरी प्लेबुक से एक पेज निकाल रहे हैं। Wooooo!'।
Ad

रिक फ्लेयर ने WWE में खूब नाम कमाया

रिक फ्लेयर ने WWE में बहुत साल तक काम किया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीता। कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। कुछ साल पहले WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 75 साल के फ्लेयर का अभी भी रेसलिंग के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। पिछले साल उन्होंने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर भी WWE में काम कर रही हैं। हालांकि, इंजरी के कारण वो पिछले साल दिसंबर में एक्शन से बाहर हो गईं थी। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द वापसी कर लेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications