WWE में नए ट्राइबल चीफ को जल्द खूंखार रेसलर द्वारा मिलेगा धोखा, दिग्गज की भविष्यवाणी

WWE
WWE दिग्गज का आया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Rikishi Predicted Jacob Fatu Would Betray Solo Sikoa: WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। उन्होंने अपना नया ग्रुप बनाया। शुरूआत में टामा टोंगा और टांगा लोआ इसमें शामिल हुए। बाद में खूंखार रेसलर जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने एंट्री की। फाटू की वजह से अभी तक सिकोआ को काफी मजबूती मिली है। उनसे निपटना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है। वो सोलो और ब्लडलाइन के प्रति वफादार रहे हैं। हालांकि, अब हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने बड़ा बयान देकर चौंका दिया है। उनका मानना है कि जेकब अंतत: सिकोआ से मुंह मोड़कर उन्हें धोखा दे देंगे।

Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। ब्लडलाइन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इसके बाद सोलो सिकोआ ने उठाई। उन्होंने पहले जिमी उसो को बाहर का रास्ता दिखाया। बाद में पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया। सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ नियुक्त किया। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला किया। तब से इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है। Bad Blood में रोमन ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था।

Off The Top पॉडकास्ट पर रिकिशी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन को अंत में धोखा देकर जेकब फाटू बेबीफेस बनेंगे। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार,

जेकब फाटू एक दिन सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन पर हमला करेंगे। फाटू जो भी करते हैं वो बहुत अलग है। आगे जाकर कुछ भी हो सकता है। वो एक दिन अपना असली रूप दिखाएंगे। जिस दिन वो सिकोआ को धोखा देकर बेबीफेस बनेंगे उस दिन पूरा एरीना खड़ा हो जाएगा। सभी उन्हें चीयर करेंगे।
Ad

WWE Crown Jewel 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

जेकब फाटू ने अभी तक अपने काम से सभी का दिल जीता है। बड़ी बात ये है कि कंपनी ने भी उनकी बुकिंग खास अंदाज में की है। अपनी ताकत से उन्होंने सभी को धराशाई किया है। रोमन रेंस को भी उनसे निपटने में काफी दिक्कत हो रही है। WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। वहां पर रोमन और द उसोज़ का मुकाबला नई ब्लडलाइन से होगा। इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications