WWE दिग्गज ने Vince McMahon पर लगाए गंभीर आरोप, हाल ही में बड़े शो में की थी धमाकेदार एंट्री

WWE
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Rob Van Dam Accusations Vince McMahon: WWE हॉल ऑफ फेमर रॉब वैन डैम (Rob Van Dam) अपने करियर में ज्यादातर न्यूट्रल ही रहे। उन्होंने शायद ही गंभीर मामलों में कभी कोई अपनी बात रखी हो। विंस मैकमैहन ने WWE को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने सोचा नहीं था। विंस की यात्रा बहुत कठिन रही है। विवाद, आरोप, अटकलें और अफवाहें हमेशा उन्हें लेकर आती रही और ये आज भी जारी है। रॉब वैन डैम ने अब उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।

Ad

Extreme Championship Wrestling ऑफिशियल तौर पर साल 1994 में शुरू की गई थी। 2001 में ये बंद हो गई। विंंस मैकमैहन ने साल 2003 में ECW खरीदा। साल 2005 से इसे फिर से शुरू किया गया। ECW ने मई, 2006 से फरवरी, 2010 तक पूर्ण ब्रांड के रूप में काम किया, जिसमें वीकली ECW On Sci-Fi शो भी शामिल था। ECW इस साल पॉल हेमन के हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के दौरान भी चर्चा में रहा।

Busted Open Radio पर बोलते हुए रॉब वैन डैम ने एक खास जानकारी दी। उनसे WWE द्वारा ECW ब्रांड को वापस लाने के बारे में पूछा गया। हॉल ऑफ फेमर ने कहा कि विंस मैकमैहन ने इसे वापस लाने के लिए Extreme Championship Wrestling को खत्म किया होगा। रॉब वैन डैम ने कहा,

जब ECW को WWE वापस लाया तो कई बार ऐसा हुआ जिसे सबूत के तौर पर लिया जा सकता था। वो Extreme Championship Wrestling को खत्म करने के लिए इसे वापस लाए। मेरा मतलब है कि विंस मैकमैहन ने सभी चीजें बदल दीं। मुझे पता है कि विंस को ये चीज पसंद नहीं थी।

youtube-cover
Ad

रॉब वैन डैम ने WWE में साल 2014 के बाद मैच नहीं लड़ा

पिछले कुछ सालों में रॉब वैन डैम ने AEW, TNA और कई अन्य प्रमोशन के लिए काम किया। साथ ही साथ उन्होंने मुकाबले लड़कर भी अपना जलवा दिखाया। WWE में उनका अंतिम मैच 28 अगस्त, 2014 को हुआ था। हॉल ऑफ फेमर पिछले हफ्ते NXT 2300 शो में भी उपस्थित हुए थे। फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए थे। किसी को उनके आने की उम्मीद नहीं थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications