WWE दिग्गज The Rock की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लगे बड़े आरोप, कमाई को ज्यादा बताने का किया गया दावा

..
कई बार के WWE चैंपियन है द रॉक
कई बार के WWE चैंपियन है द रॉक

The Rock: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) रेसलिंग के साथ-साथ हॉलीवुड के भी टॉप एक्टर्स में से हैं। कुछ ही महीनों पहले उनकी नई फिल्म ब्लैक एडम (Black Adam) रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी को लेकर ग्रेट वन पर कुछ आरोप लगाए गए हैं।

WWE दिग्गज द रॉक पर लगे बड़े आरोप

Black Adam अक्टूबर में दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। फैंस ने भी इस मूवी को काफी पसंद किया था। कई लोगों का मानना था कि पिछले कुछ समय में रिलीज हुई यह बेस्ट DC मूवी थी। कुछ ही हफ्तों पहले द रॉक ने भी Black Adam की सफलता को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट को $52-72 मिलियन बताया था।

द रॉक ने दावा किया कि मूवी ने दुनिया भर से $400 मिलियन का कलेक्शन किया है। पूर्व WWE चैंपियन ने फिल्म की कमाई पर बात करते हुए Deadline का एक आर्टिकल भी शेयर किया। उन्होंने कहा,

"मैंने आर्थिक सलाहकारों से BlackAdam से जुड़ी अच्छी खबर की पुष्टी का इंतजार किया था। हमारी फिल्म काप्रॉफिट $52-72 मिलियन रहा। $400 मिलियन के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ हम नई फ्रेंचाइज के रूप में एक-एक कदम करके आगे बढ़ रहे हैं।"

इस खबर के बाद मैट बलोनी (जो Ringside News के जरिए Puck Newsletter के लिए लिखते हैं) के अनुसार, कई Warner एक्जीक्यूटिव का मानना है कि रॉक ने Deadline को कहानी लीक की थी। उनका यह भी मानना है कि फिल्म की कमाई के बताए गए आंकड़े भी गलत हो सकते हैं।

बलोनी ने इस मूवी की कहानी को आज तक की सबसे बकवास कहानी बताया था। उन्होंने रॉक के द्वारा बताए गए आंकड़ों पर भी शंका जाहिर की है, क्योंकि उनके हिसाब से Black Adam कभी भी इतनी कमाई नहीं कर पाएगी। हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन द रॉक अगले साल WrestleMania 39 में रोमन रेंस के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।