WWE दिग्गज The Rock ने उठाया बड़ा कदम, क्या Roman Reigns से होगा ड्रीम मैच? फैंस लगा रहे हैं कयास

Ujjaval
द रॉक की वीडियो ने हड़कंप मचा दिया (Photo: WWE.com)
द रॉक की वीडियो ने हड़कंप मचा दिया (Photo: WWE.com)

The Rock Takes Big Step: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस के बीच मैच होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। बाद में खबर आई कि रॉक इस साल उपलब्ध नहीं हो पाएंगे और इसी वजह से रोमन की स्टोरी भी अलग दिशा में चली गई। अब द रॉक की एक हालिया वीडियो ने फैंस के बीच उनके ड्रीम मैच के कयासों को बढ़ा दिया है।

Ad

द रॉक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने बताया कि उनके जीवन में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वो टाल रहे हैं लेकिन अब उन्होंने आगे बढ़ने और वो चीज करने का फैसला कर लिया है। रॉक ने एक बड़ा कदम उठाया है लेकिन इसके बारे में खुलकर बात नहीं की। फैंस अब यह कयास लगा रहे हैं कि रॉक इतने समय से रोमन से मैच को टाल रहे थे लेकिन अब शायद उन्होंने मन बना लिया है। द रॉक ने कहा,

"आईडिया यह है कि एक दिन। मैं एक दिन वो चीज करूंगा, जो मैं हमेशा करना चाहता था। यह बात हम हमेशा करते हैं। मैं खुद को इस चीज के लिए हमेशा ही दोषी मानता हूं। आप या फिर अभी निर्णय ले सकते हैं और कह सकते हैं कि यह उस ओर पहला दिन होगा। आज वो पहला दिन होगा, जब मैं यह चीज करूंगा। मैं सुबह उठा, तो मुझे महसूस हुआ कि मेरे जीवन में एक-दो ऐसी चीजें हैं, जो एक दिन जरूर करूंगा वाली बात में है। यह चीज लटकी पड़ी है। मैं आज सुबह उठा, तो मैंने कहा यह सब छोड़िए। आज उस दिशा में पहला दिन है और मैं उस चीज को करने के मिशन पर निकल गया हूं।"

आप नीचे द रॉक की वीडियो की छोटी सी क्लिप देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज द रॉक की पोस्ट के बाद फैंस उनके मैच के कयास लगा रहे हैं

WWE दिग्गज द रॉक ने वीडियो डाली और इसके बाद फैंस अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर की पोस्ट के नीचे फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि आखिर रोमन से उनका मैच हो सकता है। आप कुछ कमेंट देख सकते हैं:

Ad

(द रॉक vs रोमन रेंस WWE WrestleMania 41 में।)

Ad

(द रॉक ने हाल में वर्कआउट वीडियो डाला और अब मैं उम्मीद लगाने लग गया हूं।)

Ad

(चलिए उस सफर को शुरू करते हैं, जिसपर फाइनल बॉस हमें लेकर जाना चाहते हैं।)

(मैं अभी भी ड्रीम मैच की उम्मीद नहीं छोड़ रहा हूं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications