WWE दिग्गज Roman Reigns और Paul Heyman ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि, खास विज्ञापन में बनाई अपनी जगह

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेंस और हेमन 2014 पेरिस ओलंपिक के अपने कवरेज के लिए एनबीसी के पहले विज्ञापन का हिस्सा थे।

अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ऊपर हो गए। एक अलग लेवल पर वो इस समय काम कर रहे हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए एनबीसी के सेव द डेट अभियान में ट्राइबल चीफ और उनके वाइसमैन दिखाई दिए। दोनों म्यूजिक आइकन डॉली पार्टन और केविन के साथ विज्ञापन का हिस्सा थे। विज्ञापन में हेमन ने गर्व से कहा कि रोमन रेंस किसी के भी खिलाफ, कहीं भी और कभी भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक होगा। ये यूएस में एनबीसी द्वारा प्रसारित किया जाएगा। एनबीसी के पास वर्तमान में Raw के टीवी अधिकार हैं, और इसे USA नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है।

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था धोखा

WWE Night of Champions के बाद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन मजेदार हो गई है। इस शो में जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए दो सुपरकिक मार दी थी। इस वजह से रेंस और सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी बहुत ड्रामा देखने को मिला। जिमी और रेंस के बीच बहस देखने को मिली। अंत में सोलो सिकोआ ने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया। ये देखकर जे उसो भी हैरान रह गए थे। अब इन सब चीजों के बीच जे उसो अधर में लटक गए है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्हें बताना पड़ेगा कि वो रोमन रेंस का साथ देंगे या जिमी उसो का। पॉल हेमन के साथ वो खास सैगमेंट में नज़र आएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बहुत मजा अब आगे आएगा। जे उसो के ऊपर इस बार सभी की नजरें रहेंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment