The Bloodline: WWE में इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन का जबरदस्त जलवा चल रहा हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। द उसोज और पॉल हेमन पहले से इस ग्रुप में थे और अब सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने भी एंट्री कर ली है। जे उसो ने ट्विटर के जरिए अब अपना नया टैटू दिखाया गया है। द उसोज के पास इस समय WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप हैं। WWE सुपरस्टार जे उसो ने इंस्टाग्राम पर डाली जबरदस्त तस्वीरजिमी उसो ने कुछ समय पहले अपने लुक में बदलाव किया था। खासतौर पर उनका टैटू कुछ अलग तरह का नजर आया था। अब जे उसो भी उनकी राह पर चल पड़े हैं। इंस्टाग्राम पर जे उसो ने अपना टैटू दिखाया। इसमें साफ दिख रहा है किअपने टैटू में जे उसो ने नई इंक चढ़ाई है और कुछ बदलाव भी किया है। View this post on Instagram Instagram Post3 सितंबर को यूके में Clash at the Castle इवेंट का आयोजन हुआ था। यहां रोमन रेंस का मुकाबला मैकइंटायर के साथ अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस के साथ द उसोज और पॉल हेमन नहीं आए थे। ऐसा पहली बार हुआ जब रोमन रेंस ने अकेले ही रिंग में एंट्री की। ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि WWE ने एक बहुत बड़ा सरप्राइज प्लान किया था। एक समय लगा था कि रोमन रेंस इस मुकाबले में हार जाएंगे लेकिन सोलो सिकोआ ने एंट्री कर रेंस को बचा लिया। सिकोआ की वजह से ही रोमन रेंस ने अपना टाइटल रिटेन किया। सिकोआ ने NXT में बहुत अच्छा काम किया था। अब तो मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो गई है। Roman Reigns@WWERomanReignsLife on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill264643029Life on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill https://t.co/osSERC7IFpWWE ने द ब्लडलाइन के लिए खास प्लान आगे के लिए जरूर तैयार किया होगा। अब तो सोलो सिकोआ भी ग्रुप में आ गए तो और भी मजा फैंस को आएगा। NXT में फैंस ने सिकोआ को बहुत पसंद किया था। उम्मीद के मुताबिक वो मेन रोस्टर में भी अच्छा काम करेंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।