WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई का अचानक से स्वास्थ्य हुआ खराब, फैंस ने जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के बजाय का स्वास्थ्य हुआ खराब
WWE दिग्गज रोमन रेंस के बजाय का स्वास्थ्य हुआ खराब

Afa Anoa'i Jr: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई अफा अनोआ'ई जूनियर का स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब है। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के अंकल अफा अनोआ'ई (Afa Anoa'i) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उनके बेटे अफा अनोआ'ई जूनियर (Afa Anoa'i Jr) हृदय की समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने WWE में मानू (Manu) नाम से काम किया है।

Ad

समोअन परिवार के लांस अनोआ'ई ने अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि उनके अंकल अफा अनोआ'ई जूनियर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने यहां पर कई चीज़ों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने GoFundMe का लिंक डाला और उन्होंने सभी से पैसों की मदद मांगी। यह ट्वीट अब डिलीट हो गया है। GoFundMe पर अफा के स्वास्थ्य को लेकर किसी अन्य व्यक्ति ने लिखा,

"मैं अपने भाई और हीरो अफा अनोआ'ई जूनियर की मदद के लिए यह मैसेज लिख रहा हूं। वो इस समय अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। 23 सितंबर को उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पता चला कि उन्हें ह्रदय से जुड़ी समस्या है। उनके कई टेस्ट हुए और वो कार्डियक की प्रोसेस से भी गुजर गए हैं। उनका हार्ट इंजेक्शन फ्रैक्शन सिर्फ 35% तक काम कर रहा है और उनका ह्रदय कई घंटों से पानी से भर रहा है। अफा को ठीक होने में काफी ज्यादा समय लगेगा। उनके मेडिकल बिल्स काफी ज्यादा हैं और उन्हें दवाइयों की जरूरत है। इसी वजह से हम आपसे मदद की मांग कर रहे हैं।"

अभी रोमन रेंस, द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने इस विषय पर बात नहीं की है। यह संभव है कि वो सोशल मीडिया पर आने के बजाय निजी तौर पर परिवार की मदद करें।

फैंस ने WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई के जल्द ठीक होने की बात कही

फैंस ने इस चीज़ पर प्रतिक्रिया दी और अफा अनोआ'ई जूनियर के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की।

Ad

(आपके परिवार के लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं।)

Ad

(अनोआ'ई परिवार को मेरी ओर से प्रार्थना।)

Ad

(आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं।)

Ad

(मैं मेरी प्रार्थनाएं उन्हें भेज रही हूं। आशा है कि वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।)

(सब कुछ ठीक हो जाएगा।)

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications