Bloodline to Appear Special Show: WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) का साथ आना एकदम चौंकाने वाला है। दोनों ही अपने आप में काफी अलग हैं। ब्लडलाइन फैक्शन के पिछले एक साल में दो हिस्सा हो गए और यह टुकड़ों में बिखर गया। कुछ का हील टर्न हो गया और कुछ टॉप बेबीफेस बन गए। अब ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का रीयूनियन हो गया है और यह स्टैफनी मैकमैहन के कारण संभव हो पाया।
रोमन रेंस और द उसोज़ ने जुलाई 2021 में ब्लडलाइन को बनाया था। इसके बाद से यह इतिहास का सबसे खतरनाक ग्रुप बन गया है। सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन बाद में फैक्शन में जुड़ गए। रोमन रेंस के पिछले साल WrestleMania के बाद ब्रेक पर जाने से चीजें बदल गई। सोलो सिकोआ ने अपना ब्लडलाइन का वर्जन तैयार किया, जिसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ थे। असली और नए ब्लडलाइन के बीच बाद में दुश्मनी भी देखने को मिली थी।
ट्राइबल चीफ रोमन रेंस, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जेकब फाटू समेत ब्लडलाइन मेंबर्स का अब रीयूनियन देखने को मिला है। Stephanie's Places नाम का शो ESPN+ पर आ रहा है। इसमें ब्लडलाइन के सदस्य एक साथ दिखाई देने वाले हैं। स्टैफनी मैकमैहन ने इस खास एपिसोड का एक प्रीव्यू पोस्ट किया। इसी बीच रोमन रेंस, जेकब फाटू, जे उसो और सोलो सिकोआ को इसमें देखा जा सकता है।
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
WWE में स्टैफनी मैकमैहन आखिरी बार कब नज़र आई थीं?
स्टैफनी मैकमैहन ने पिछले कुछ सालों में WWE में नज़र आना बेहद कम कर दिया है। वो ऑफिशियल तौर पर भी WWE में कोई किरदार नहीं निभा रही हैं। इन सभी चीजों के बावजूद वो कुछ मौकों पर अपनी अपीयरेंस देती हैं। WWE अमूमन उन्हें बड़ी अनाउंसमेंट करने के लिए उपयोग करता है। WrestleMania 41 की नाईट 2 की शुरुआती स्टैफनी मैकमैहन ने की थी। उन्होंने फैंस को इवेंट के लिए हाइप किया था। यह आखिरी मौका था, जब मैकमैहन WWE टीवी पर थीं। उनके पति ट्रिपल एच ही WWE को कंट्रोल करते हैं। इसी वजह से स्टैफनी आने वाले समय में भी दिखाई दे सकती हैं।