"Roman Reigns को द शील्ड के अन्य सदस्यों से ज्यादा सफलता मिली"- WWE दिग्गज ने कंपनी के बड़े फैक्शन को लेकर दी प्रतिक्रिया

WWE दिग्गज ने द शील्ड को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने द शील्ड को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE में द शील्ड ग्रुप का नाम बहुत बड़ा रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) ने इस ग्रुप में बहुत नाम कमाया। साल 2014 में शील्ड टूट गई थी। इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स का सिंगल रन भी बहुत शानदार रहा। तीनों रेसलिंग की दुनिया में अब बड़ा नाम बना चुके हैं। WWE दिग्गज कर्ट एंगल (Kurt Angle) का मानना है कि सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज से ज्यादा रोमन रेंस को सफलता मिली।

Ad

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने दी खास प्रतिक्रिया

WrestleMania 38 में 3 अप्रैल को रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। रोमन रेंस छठी बार WrestleMania को हेडलाइन करेंगे। डीन एंब्रोज अब AEW में जॉन मोक्सली नाम से काम करते हैं। डीन एंब्रोज ने कभी भी WrestleMania को हेडलाइन नहीं किया। रॉलिंस ने एक बार ही WrestleMania को हेडलाइन किया। कर्ट एंगल ने बड़ा बयान देेते हुए कहा,

डीन एंब्रोज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस काफी शानदार परफॉर्मर हैं। मुझे लगता है कि अन्य दो सुपरस्टार्स से ज्यादा सफलता रोमन रेंस को मिली।

youtube-cover
Ad

वैसे कर्ट एंगल ने कुछ हद तक सही बात कही। रोमन रेंस की सफलता के पीछे कंपनी का भी बड़ा हाथ रहा। कंपनी ने उन्हें शुरूआत से ही जबरदस्त पुश दिया। बेबीफेस के रूप में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। हील के रूप में रोमन रेंस को ज्यादा सफलता जरूर मिली। इस समय भी उनका कैरेक्टर काफी शानदार नजर आ रहा है।

सैथ रॉलिंस भी इस समय WWE में काम कर रहे हैं। वो भी WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE द्वारा समय-समय पर उन्हें भी पुश दिया जाता है। हमेशा सैथ रॉलिंस टाइटल पिक्चर में बने रहते हैं। WWE द्वारा दिए गए पुश का फायदा भी हमेशा सैथ रॉलिंस ने उठाया।

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 545 दिन से ज्यादा हो गए। जनवरी में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा था। ब्रॉक लैसनर 503 दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे थे। रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन आगे भी जबरदस्त चलेगा। WWE ने उनके लिए खास प्लान तैयार किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications