"WWE में विंस मैकमैहन ने मुझे हमेशा विलन के रूप में पसंद किया क्योंकि उन्हें मेरा बेबीफेस कैरेक्टर अच्छा नहीं लगता था"

WWE दिग्गज ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया
WWE दिग्गज ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया

WWE दिग्गज कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने इस बार अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कर्ट एंगल ने कहा कि WWE में बेबीफेस के रूप में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने उन्हें कभी पसंद नहीं किया। कर्ट एंगल ने ये भी कहा कि विंस हमेशा उन्हें हील के रूप में पसंद करते थे। कर्ट एंगल का WWE करियर बहुत शानदार रहा है। हालांकि अब उन्होंने रिंग से रिटायरमेंट ले लिया है।

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने दिया बहुत बड़ा बयान

कर्ट एंगल ने WWE में ज्यादा समय हील के रूप में ही गुजारा है। बेबीफेस के रूप में कर्ट एंगल को WWE में ज्यादा सफलता नहीं मिली। हील टर्न लेते ही कर्ट एंगल ने सफलता की तरफ कदम बढ़ा दिया था। इसके पीछे विंस मैकमैहन का हाथ रहा था।

AdFreeShows को हाल ही में WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने अपना इंटरव्यू दिया। कर्ट एंगल ने यहां अपने हील रन के बारे में बात की। एंगल ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

विंस ने बेबीफेस के रूप में कभी मुझे पसंद नहीं किया। जब भी मैंने बेबीफेस टर्न लिया तो कुछ ही महीने के लिए ये काम कर पाया। मैं हमेशा से कंपनी का बेस्ट रेसलर बनना चाहता था। मैं पूरी दुनिया का बेस्ट रेसलर बनना चाहता था। इस वजह से मेरे दिमाग में हमेशा बेबीफेस कैरेक्टर का ख्याल रहता था। विंस हमेशा मुझे हील के रूप में देखना चाहते थे क्योंकि इसमें मेरा काम अच्छा था। मेरे अंदर एक हील की जो क्वालिटी थी वो विंस को बहुत पसंद थी। हील के रूप में ही मुझे सफलता भी मिली।

कर्ट एंगल के लिए विंस मैकमैहन ने हमेशा जो प्लान तैयार किया वो सफल भी साबित हुआ। कर्ट एंगल को WWE में हील के रूप में बहुत सफलता मिली। फैंस को भी कर्ट एंगल का हील रन हमेशा अच्छा लगा। बेबीफेस रूप में ज्यादा कर्ट एंगल नजर नहीं आए। फैंस ने भी इस कैरेक्टर में उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया। ये बात कर्ट एंगल को बहुत लंबे समय बाद पता चली थी। आपको बता दें WWE दिग्गजों की लिस्ट में कर्ट एंगल का नाम सबसे ऊपर आता है।