WWE दिग्गज ने Roman Reigns और उनके साथियों को दी चेतावनी, मिल सकता है धोखा, बहुत बड़ा दावा

Ujjaval
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को दी चेतावनी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को दी चेतावनी (Photo: WWE.com)

Rikishi Sends Warning Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड द्वारा सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का असली ब्लडलाइन से रीयूनियन देखने को मिल गया है। अब सैमी, रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ मिलकर Survivor Series 2024 में होने वाले WarGames मैच में सोलो सिकोआ, टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू का सामना करेंगे। दोनों टीमों में अभी एक-एक सदस्य का जुड़ना बाकी है। अब WWE दिग्गज रिकिशी ने रोमन रेंस और उसोज़ को अपने ही एक साथी को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है।

Ad

Off The Top पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर रिकिशी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने यहां रोमन रेंस और अपने दो जुड़वां बेटे द उसोज़ को चेतावनी दी। उन्होंने यह कहा कि उन तीनों को सैमी ज़ेन पर किसी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने WarGames मैच से दो हफ्ते पहले इस तरह का बयान देकर फैंस को हैरान कर दिया। रिकिशी को ऐसा महसूस हो रहा है कि सैमी, असली ब्लडलाइन को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा,

"सैमी ज़ेन पर भरोसा मत कीजिए। उनपर विश्वास नहीं करना चाहिए।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का आखिरी एपिसोड में रीयूनियन किस तरह से देखने को मिला?

रोमनर रेंस WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड की शुरुआत करते हुए नज़र आए थे। सैमी ज़ेन ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया और साथ जुड़ने की इच्छा जताई। इसी बीच उन्होंने रोमन के सामने शर्त रखी कि उन्हें जे उसो से माफी मांगनी पड़ेगी। रोमन गुस्सा हो गए और सैमी रिंग छोड़कर चले गए। बाद में रोमन ने उसोज़ पर बैकस्टेज गुस्सा किया। मेन इवेंट में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के सैगमेंट में दखल दिया।

WarGames मैच यहां से तय हुआ और सोलो ने बताया कि सैमी उनका साथ देंगे। ज़ेन ने एंट्री की लेकिन उन्होंने यहां सोलो सिकोआ पर ही हमला कर दिया। बाद में रोमन और सैमी ने मिलकर नए ब्लडलाइन को धूल चटाई। इसके बाद उसोज़, सैमी ज़ेन और रोमन रेंस ने 'We The Ones' साइन दिखाकर आखिर साथ आने का फैसला किया। यह मोमेंट फैंस को बेहद पसंद आया और अब सभी WarGames मैच के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications