WWE में हुई 31 साल के मेगास्टार की एंट्री, दिग्गज ने किया ऐलान, पूरे रोस्टर के लिए बड़ा खतरा?

WWE
WWE दिग्गज ने दी अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Shawn Michaels Announce Arrival Of Yoshiki Inamura: WWE NXT में दिग्गज शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) के नेतृत्व में इस समय अच्छा काम हो रहा है। हर महीने कुछ नए स्टार्स को लाकर उन्हें शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है। साथ ही साथ वीकली शो में भी अच्छी स्टोरीलाइन और मैच हो रहे हैं। खैर माइकल्स ने इस बार एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 31 साल के मेगास्टार योशिकी इनामुरा के आगमन की घोषणा की है। हार्ट ब्रेक किड ने प्रो-रेसलिंग NAOH और NXT की साझेदारी के हिस्से के रूप में स्टार का स्वागत किया है।

Ad

योशिकी इनामुरा ने साल 2018 में NAOH में एंट्री की थी। इसके बाद उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। उन्होंने प्रोग्रेस रेसलिंग के लिए भी काम किया। इनामुरा ने प्रोग्रेस रेसलिंग चैंपियनशिप जीतकर खूब वाहवाही लूटी। योशिकी के WWE में आने को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार अफवाहें सामने आ रही थीं। 31 साल की उम्र में ही वो रेसलिंंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। WWE द्वारा उन्हें इसका ईनाम दे दिया गया है।

NXT के लेटेस्ट एपिसोड के बाद शॉन माइकल्स ने डेवलपमेंट ब्रांड में योशिकी इनामुरा के आने की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस जानकारी को फैंस के बीच साझा किया। शॉन ने एक वीडियो भी पोस्ट की, जहां उन्होंने टैवियन हाइट्स और जोश ब्रिग्स से मुलाकात की। माइकल्स ने लिखा कि वो NXT और NAOH के बीच बढ़ती साझेदारी को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा,

मैं NXT में योशिकी इनामुरा का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये खतरनाक रेसलर जिसके साथ भी रिंग में उतरेगा उसके लिए समस्या बन जाएगा। मैं फ्यूचर में NXT और NAOH की साझेदारी बढ़ने की होप रखता हूं।
Ad

WWE रिंग में कैसा रहेगा योशिकी इनामुरा का प्रदर्शन?

हाल ही में WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स NAOH में अपना जलवा दिखा चुके हैं, जिसमें एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा शामिल हैं। योशिकी इनामुरा के NXT में आने का ऐलान करते वक्त शॉन माइकल्स काफी खुश नज़र आए। अब देखना ये हो कि इनामुरा को किस अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही साथ उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। वो आगे जाकर पूरे रोस्टर के लिए खतरा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications