WWE दिग्गज का पूर्व चैंपियन के साथ रोचक वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

शॉन माइकल्स WWE के सबसे महान स्टार्स में से एक हैं
शॉन माइकल्स WWE के सबसे महान स्टार्स में से एक हैं

Shawn Michaels: शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) WWE के इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो कंपनी के कई बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वो काफी समय तक कंपनी के फेस भी रहे हैं। हाल में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर वो भी हैरान रह गए।

Ad

पूर्व 24/7 चैंपियन आर-ट्रुथ हमेशा ही अपनी मनोरंजक हरकतों के लिए जाने जाते हैं। वो कभी-कभी इवेंट के लिए गलत शहर और देश भी पहुंच जाते हैं। इसके अलावा वो कई बार स्टार्स के गलत नाम भी बोल देते हैं। यहां तक की उन्हें ये भी लगता है वो जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा हैं। हाल में ही Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा को शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच बोल दिया था।

इसी बीच NXT के लेटेस्ट शो के दौरान आर-ट्रुथ की मुलाकात रियल शॉन माइकल्स से हुई थी। इस दौरान आर-ट्रुथ ने अपनी गलती मानने की जगह उन्हें जॉनी गार्गानो बोल दिया और कहा कि वो उन्हें शॉन माइकल्स की याद दिलाते हैं। उनके इस बयान के बाद शॉन माइकल्स काफी हैरान दिखे और उन्होंने अपने रूम का दरवाजा बंद कर दिया। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। आर-ट्रुथ ने वीडियो में कहा,

"जॉनी गार्गानो! जॉनी रेसलिंग! इस समय DIY शानदार काम कर रही है। आप भी बहुत अच्छा कर रहे हो। मैं आपको एक बात बोलना चाहता हूं, मुझे आप शॉन माइकल्स जैसे लगते हो। ये सच है। आप जो कर रहे हो, उसे लगातार करते रहो, आप अगले हार्टब्रेक किड (शॉन माइकल्स) बन सकते हो।"
Ad

WWE Elimination Chamber 2024 में हिस्सा लेने के लिए दूसरे देश पहुंच गए थे R-Truth

इस बार WWE Elimination Chamber 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी स्टार्स सही समय पर सही जगह पर पहुंच गए थे, लेकिन आर-ट्रुथ ने यहां भी बहुत बड़ी गलती कर दी थी। वो ऑस्ट्रेलिया के बजाय ऑस्ट्रिया पहुंच गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी, जिसके बाद फैंस हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे।

बता दें कि आर-ट्रुथ का द मिज़ के साथ टैग टीम रीयूनियन हो चुका है। दोनों को फिर से साथ में देखना रोचक रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications