Sheamus and Brawling Brutes: WWE दिग्गज शेमस (Sheamus) ने हाल ही में एक बड़ा संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने अपने फैक्शन को द ब्लडलाइन (The Bloodline) से बेहतर बताने की कोशिश की है। आपको बता दें कि इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके फैक्शन की दुश्मनी ब्रॉलिंग ब्रूट्स (Brawling Brutes) से चल रही है और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) भी इसका हिस्सा बन गए हैं।WWE दिग्गज शेमस ने ब्रॉलिंग ब्रूट्स को द ब्लडलाइन से बेहतर बतायाशेमस ने कुछ समय पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने रिज हॉलैंड और बुच के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इसी में उन्होंने कैप्शन द्वारा बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि वो पूरी जान लगाने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अपने स्टेबल को रोमन रेंस के फैक्शन से बेहतर बताया। WWE दिग्गज ने अपने ट्वीट में लिखा,यह लड़के पूरी ताकत लगाने वाले हैं। आप लिखकर ले लीजिए। ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ब्लडलाइन से बेहतर है।यह रहा शेमस का ट्वीट:Sheamus@WWESheamusThese boys are going all the way.. mark my words. #TheBrawlingBrutes > #TheBloodline2042192These boys are going all the way.. mark my words. #TheBrawlingBrutes > #TheBloodline https://t.co/PDVnjOj7rcशेमस के साथ काफी समय से बुच और रिज हॉलैंड काम कर रहे हैं। फैंस को उनका फैक्शन ब्रॉलिंग ब्रूट्स काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और इसी कारण उनका बेबीफेस टर्न हो गया। रिज और बुच की द उसोज़ के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। इसी बीच सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन भी स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गए थे।उन्होंने एक एपिसोड में शेमस पर बुरी तरह हमला कर दिया था। इसी कारण वो चोट के कारण एक्शन से दूर हो गए। SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस अपने भाइयों के साथ रिंग में आए। उन्होंने प्रोमो कट किया। इसी बीच ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने एंट्री की और शेमस की वापसी हुई। उनका ब्लडलाइन के साथ ब्रॉल हुआ।WWE@WWEAs @WWEUsos are being acknowledged as The Greatest Tag Team of All Time, @WWESheamus returns with The #BrawlingBrutes and @DMcIntyreWWE to take out #TheBloodline. #SmackDown1509237As @WWEUsos are being acknowledged as The Greatest Tag Team of All Time, @WWESheamus returns with The #BrawlingBrutes and @DMcIntyreWWE to take out #TheBloodline. #SmackDown https://t.co/lRiXujm5wGब्लडलाइन को ज्यादा सदस्य होने का फायदा मिल रहा था। इसी कारण ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और ब्रॉलिंग ब्रूट्स की मदद की। देखकर लग रहा है कि अब Survivor Series में WarGames मैच देखने को मिलेगा। यह मुकाबला काफी धमाकेदार साबित हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।