Stone Cold Steve Austin: WWE WrestleMania 38 में पिछले साल स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) ने धमाल मचाया था। केविन ओवेंस (Kevin Owens) के साथ उनका मुकाबला हुआ था। शानदार मैच में ऑस्टिन ने जीत हासिल की। उनके आने से कंपनी को भी बहुत फायदा हुआ था। कंपनी को तगड़ा बिजनेस उनकी वजह से मिला था। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में भी उनकी एंट्री हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में ये बात कही गई है। अब ऑस्टिन खुद इस बात के संकेत दे रहे हैं।19 साल बाद पिछले साल एक्शन में स्टीव ऑस्टिन नज़र आए थे। उनकी फीजिक बहुत ही शानदार थी। उन्हें देखकर बिल्कुल नहीं लगा कि वो इतने लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। मैच में एक भी गलती उन्होंने नहीं की। केविन ओवेंस और उनकी राइवलरी को भी शानदार अंदाज में कंपनी ने बिल्ड किया था।WWE दिग्गज Stone Cold Steve Austin का खास वीडियोकुछ समय पहले स्टीव ऑस्टिन ने वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद से खबर सामने आ गई थी कि वो फिर से वापसी करेंगे। एक बार फिर से उन्होंने वापसी के संकेत दे दिए। इंस्टाग्राम पर तगड़ा वर्कआउट करते हुए उन्होंने इस बार वीडियो पोस्ट की। गजब की फीजिक उनकी इस बार लग रही है। वीडियो देखकर आपको भी मजा आएगा। View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कंपनी की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई। विंस और स्टीव ऑस्टिन के रिश्ते के बारे में आप सभी को पता होगा। विंस ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा किया। इस भरोसे पर वो हमेशा खरे उतरे।ट्रिपल एच के बारे में भी आप सभी को पता होगा। बिजनेस के प्रति उनका दिमाग बहुत शानदार रहता हैं। उन्हें पता होगा कि इस बार भी अगर स्टीव ऑस्टिन आएंगे तो फायदा होगा। आने वाले कुछ महीनों में इसके बारे में पता चल जाएगा। अगर उनकी वापसी होगी तो कंपनी द्वारा उनके लिए अच्छा प्लान जरूर तैयार किया जाएगा। आने वाले समय में अपनी वापसी पर खुद स्टीव ऑस्टिन अपडेट देंगे। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।