WWE दिग्गज ने 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कंपनी ने शोक प्रकट करते हुए परिवार को दी सांत्वना 

WWE दिग्गज बिग शो और साथ में सूमो लैजेंड एकबोनो
WWE दिग्गज बिग शो और साथ में सूमो लैजेंड एकबोनो

WWE: WWE ने हाल ही में दुखद खबर देते हुए खुलासा किया कि दिग्गज एकबोनो (Akebono) का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें, एकबोनो अमेरिका में जन्मे जापानी प्रोफेशनल सूमो रेसलर थे। इसके अलावा उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में भी काफी नाम कमाया था।

Ad

सुमो लैजेंड दिल की बीमारी से ग्रसित थे और हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनके परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए खुलासा किया कि एकबोनो ने टोक्यो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अब WWE ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को सांत्वना दी है।

Ad

WWE ने X पर दिग्गज एकबोनो के निधन पर शोक जताते हुए लिखा,

"WWE को एकबोनो के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है। WWE एकबोनो के फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के प्रति संवेदना प्रकट करती है।"

WWE दिग्गज एकबोनो को WrestleMania 21 में बिग शो के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिला था

Ad

एकबोनो ने 31 मार्च 2005 को SmackDown के एक एपिसोड में नज़र आकर WrestleMania 21 में बिग शो के खिलाफ सूमो मैच लड़ने का चैलेंज स्वीकार किया था। इसके बाद सूमो लैजेंड ने इसी शो में एक जॉबर को हराते हुए रेसलिंग में अपना डेब्यू किया था। वहीं, एकबोनो ने WrestleMania 21 में बिग शो को रिंग के बाहर फेंकते हुए मैच जीत लिया था।

इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई को एक WWE हाउस शो के दौरान नज़र आकर अपने पूर्व प्रतिद्वंदी बिग शो को कार्लिटो के खिलाफ मैच में मदद भी की थी। बता दें, कार्लिटो के बॉडीगार्ड के मुकाबले में दखल देने की वजह से उन्हें मौजूदा AEW लैजेंड की मदद करने के लिए आगे आना पड़ा था।

यही नहीं, सूमो लैजेंड ने अगले दिन बिग शो के साथ टीम बनाकर कार्लिटो और मैट मॉर्गन को टैग टीम मैच में हराया था। एकबोनो ने WWE के अलावा NJPW जैसे कई दूसरे रेसलिंग प्रमोशंस में भी काम किया था। WWE दिग्गज दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में एक भी टाइटल नहीं जीत पाए थे। हालांकि, उन्होंने दूसरे रेसलिंग प्रमोशंस में कई चैंपियनशिप जीती थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications