Superstar Billy Graham: WWE दिग्गज सुपरस्टार बिली ग्राहम (Superstar Billy Graham) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राहम की पत्नी ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। बिली इस समय अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं, उनका अस्पताल में 12वां सप्ताह होगा।करीब तीन महीने पहले ग्राहम अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिंदगी और मौत की जंग वो लड़ रहे हैं। उस समय बताया गया था कि उनके कान और सिर पर कुछ संक्रमण हो गया है। कहा गया था कि छह महीने के अंदर इसका उपचार होगा। इसके अलावा भी उन्हें कुछ बड़ी बीमारियां थी।अब उनकी हेल्थ पर अपडेट सामने आ गया है, जो कि फैंस के लिए अच्छा नहीं है। कहा जा रहा है कि उन्हें अब कुछ सुनाई नहीं दे रहा है और वो पूरी तरह भ्रमित भी हो चुके हैं। यहां तक की उनका 65 पाउंड (लगभग 30 किलो) वजन कम हो गया है। उनकी हालत बहुत ही खराब इस समय है। ऐसा लग रहा है कि अब उनकी जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चलेगी।WWE दिग्गज सुपरस्टार बिली ग्राहम ने रेसलिंग में बहुत नाम कमायाग्राहम का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। साल 2021 में उन्होंने WWE के साथ 'Nostalgia Contract' साइन किया था। ग्राहम ने अपने फैंस को खुद इस बारे में बताया था। उन्होंने कंपनी के साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद उन्होंने WWE दिग्गज विंस मैकमैहन का आभार जताया था।आपको बता दें बिली ने गोल्डन एरा में काम किया था। रिक फ्लेयर और हल्क होगन जैसे दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया। साल 1977 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था। आपको बता दें साल 2004 में उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। खैर बिली की हेल्थ को लेकर आगे भी अपडेट सामने आते रहेगा। फिलहाल तो उनकी हेल्थ के बारे में सुनकर सभी चिंता में पड़ गए होंगे। फैंस दुआ करेंगे कि बिली जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।OVP - Retro Wrestling Podcast@ovppodcast44 years ago at MSG:Dusty Rhodes vs Superstar Billy Graham11118WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।