WWE दिग्गज द बिग शो (The Big Show) का अब AEW में जलवा दिखेगा। फरवरी में AEW ने बड़ा बयान दिया था कि बिग शो उनकी कंपनी का हिस्सा होंगे। इसके बाद 3 मार्च को AEW के एपिसोड में बिग शो ने अपने नए नाम पॉल वाइट से डेब्यू किया था। इसके बाद वो रिंग में नजर नहीं आए। पिछले हफ्ते AEW के एपिसोड में क्यूटी मार्शल (QT Marshall) के साथ उन्होंने राइवलरी शुरू की थी। अब इनके बीच AEW All Out में शानदार मैच देखने को मिलेगा। WWE के बाद अब AEW में बिग शो दिखाएंगे जलवाइस हफ्ते बिग शो ने AEW शो में आकर अपना प्रोमो दिया। कुछ देर बाद क्यूटी मार्शल ने अपने साथियों के साथ एंट्री कर ली। इसके बाद बिग शो ने कहा कि AEW All Out में वो मार्शल के खिलाफ मैच लड़ेंगे। ये सुनकर फैंस काफी खुश हो गए। पिछले साल 20 जुलाई को बिग शो ने अपना अंतिम मैच रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ा थे। इसके बाद वो एक्शन में नजर नहीं आए। अब एक बार फिर एक्शन में वो नजर आएंगे। बिग शो ने खुद इस बात का ऐलान किया कि वो इस बार बवाल मचाएंगे। क्यूटी मार्शल को इस बार बड़ी चुनौती मिलेगी। सभी को पता है कि रेसलिंग की दुनिया में बिग शो का कितना बड़ा नाम है। WWE में कई दशकों तक उन्होंने काम किया। फैंस अब बिग शो और मार्शल के बीच मैच का इंतजार कर रहे हैं। एक साल से ज्यादा का समय हो गया बिग शो ने रिंग में अपना एक्शन नहीं दिखाया। फैंस ये देखने के लिए अब बेकरार नजर आ रहे हैं। खुद बिग शो ने भी कहा कि वो इस मैच के लिए काफी उत्साहित है। बिग शो का एक्शन में आना AEW के लिए अच्छी बात होगी। AEW की व्यूअरशिप में काफी बढ़ोत्तरी इस वजह से देखने को मिलेगी। .@PaulWight's announcement is interrupted by @realmmarshall1 and the #TheFactory.Tune into @tntdrama NOW to watch #AEWDynamite LIVE! pic.twitter.com/Eg0thDmQRV— All Elite Wrestling (@AEW) August 19, 2021बिग शो ने WWE में बहुत बडे़ मैच लड़े और हमेशा अच्छा परफॉर्म किया।AEW को भी इस बार उनसे काफी उम्मीदें होंगी। मार्शल के खिलाफ वो अभी शुरूआत करेंगे और इसके बाद कई बड़े मैचों का हिस्सा भी वो होंगे।