WWE में जिंदा कीड़े खाने वाले और डरावने दिग्गज की हुई सर्जरी, रिपोर्ट में हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Boogeyman: WWE में दिग्गज बूगीमैन (Boogeyman) का नाम बहुत बड़ा रहा। हाथों में बड़ी सी घड़ी और लकड़ी लेकर आने वाले बूगीमैन कभी भी कीड़े खाने लग जाते थे। उन्हें सबसे डरावना रेसलर कहा जाता है। खैर उन्हें लेकर बड़ा अपडेट अब सामने आ रहा है। हाल ही में वो एक बड़ी सर्जरी से गुजरे हैं। दरअसल उनकी एक पुरानी इंजरी उभर कर आ गई थी। इसे सही करने के लिए उन्हें दोबारा इलाज करना पड़ा।

Ad

बूगीमैन WWE में कभी चैंपियन नहीं बन पाए। इसके बावजूद अपने कैरेक्टर के लिए हमेशा वो प्रसिद्ध रहे। रिंग में उनका कारनामे देखकर फैंस को आज भी डर लगता है। साल 2005 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। WWE दिग्गज बुकर टी के साथ उनकी राइवलरी आज भी फैंस को याद होगी। WWE WrestleMania 22 में उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की थी।

WWE दिग्गज बूगीमैन को लेकर अहम जानकारी आई सामने

PW Insider ने अपनी रिपोर्ट में बूगीमैन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई और इस समय वो रीहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पिछले महीने 29 जनवरी को उनकी सर्जरी हुई थी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी थी। अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि वो कब तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

Ad

बूगीमैन को पहले साल 2009 में रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद साल 2012 में उनकी दोबारा वापसी हुई। साल 2021 में वो Raw लैजेंड नाइट में अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने आर-ट्रुथ को 24/7 चैंपियनशिप जीताने में मदद की थी। साल 2015 के Royal Rumble में भी वो नज़र आए थे। WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था।

Ad

बूगीमैन कई बार कंपनी में अपनी वापसी के बारे में बात कर चुके हैं। फ्यूचर में वो कंपनी में दोबारा नज़र आ सकते हैं। किसी खास मौके पर वो अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। फिलहाल सभी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द फिट हो जाएं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications