WWE में जिंदा कीड़े खाने वाले दिग्गज ने वर्कआउट का वीडियो किया पोस्ट, 59 साल की उम्र में शानदार बॉडी देखकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर खास खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर खास खबर सामने आई

Boogeyman: WWE में दिग्गज बूगीमैन (Boogeyman) का नाम बहुत बड़ा रहा। साल 2009 में अपने WWE कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त होने के बावजूद बूगीमैन अभी भी अपनी उपस्थिति पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में अपने करियर के दौरान, द बूगीमैन ने अपने अति-शीर्ष व्यक्तित्व के साथ खुद का नाम बनाया, जिसने एक ही समय में फैंस का बहुत मनोरंजन किया। बूगीमैन ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बार अपनी गजब की फिजिक और लुक दिखाया। वो जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने वर्कआउट का खास वीडियो पोस्ट किया।

बूगीमैन ने साल 2009 में कंपनी छोड़ दी थी, हालांकि वो अभी भी इस बिजनेस में शामिल हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने कई इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशंस में एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दिया।

WWE में बूगीमैन ने एक अलग तरह का कैरेक्टर निभाया था। हाथों में बड़ी सी घड़ी और लकड़ी लेकर आने वाले बूगीमैन कभी भी कीड़े खाने लग जाते थे। उन्हें सबसे डरावना रेसलर कहा जाता है। इस साल की शुरूआत में उनकी सर्जरी भी हुई थी। उनकी एक पुरानी इंजरी उभर कर आ गई थी। इसे सही करने के लिए उन्हें दोबारा इलाज करना पड़ा।

बूगीमैन ने WWE में बिना चैंपियनशिप हासिल करे भी बहुत नाम कमाया। रिंग में उनके कारनामे देखकर फैंस को आज भी डर लगता है। साल 2005 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। दिग्गज बुकर टी के साथ उनकी राइवलरी आज भी फैंस को याद होगी। WWE WrestleMania 22 में उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की थी।

बूगीमैन ने साल 2015 के Royal Rumble में भी धमाल मचाया था। उनकी सरप्राइज एंट्री देखकर सभी हैरान रह गए थे। हालांकि ब्रे वायट ने उन्हें जल्दी एलिमिनेट कर दिया था। फ्यूचर में वो किसी बड़े मौके पर WWE रिंग में नज़र आ सकते हैं। कंपनी ने जरूर इस बारे में प्लान बनाया होगा। साल 2021 में वो Raw लैजेंड नाइट में अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने आर-ट्रुथ को 24/7 चैंपियनशिप जिताने में मदद की थी। जिम में इस समय वो तगड़ा वर्कआउट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो जल्द रिंग में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications