WWE दिग्गज ने Roman Reigns सहित 26 साल के रेसलर की तारीफ में गढ़े कसीदे, दिल छू देने वाला दिया बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Miz: डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) ने पिछले एक साल से WWE में अपनी खास जगह बनाई है। जजमेंट डे में शामिल होने के बाद उन्होंने खुद को एक नया रूप दिया है। हील के रूप में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए भी पिछले तीन साल अच्छे रहे हैं। WWE दिग्गज द मिज़ (The Miz) ने अब इन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

Busted Open Radio पर द मिज़ ने कई WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात की। उन्होंने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की तारीफ करते हुए कहा कि सभी शानदार काम कर रहे हैं।

मुझे लगता है कि कोडी रोड्स अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। रोमन रेंस, द ब्लडलाइन के साथ उनकी कहानी जबरदस्त रही है। सैथ रॉलिंस जब भी बाहर निकलते हैं तो फैंस उनकी प्रशंसा में गाना गाते हैं।

डॉमिनिक मिस्टीरियो को लेकर द मिज़ ने कहा,

शायद दो साल पहले लोग सोच रहे थे कि डॉमिनिक ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। हमें यकीन नहीं है। अब वह रेसलिंग में सबसे आगे हैं और उसे देखना मजेदार है। वह एक ऐसा इंसान है जो एक छात्र है, वह स्पष्ट रूप से महान रे मिस्टीरियो का बच्चा है। आप डॉमिनिक को देखें और वह अभी क्या कर रहा है, यह जबरदस्त है। वह एक शब्द भी नहीं बोल सकता। उसमें कितनी हीट है।
Ad

वैसे द मिज़ ने जिन सुपरस्टार्स की तारीफ की वो सभी इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो को फैंस रिंग में बोलने नहीं देते हैं। अब आप सोच सकते हैं कि हील के रूप में उनका काम कितना अच्छा है।

WWE SummerSlam 2023 में होगा रोमन रेंस का बड़ा मैच

रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए है। द उसोज़ के साथ उनकी राइवलरी इस समय चल रही है। सोलो सिकोआ उनका साथ निभा रहे हैं। SummerSlam 2023 में रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ अब पक्का लग रहा है। जल्द ही इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। इस राइवलरी में फैंस को अब बहुत मजा आ रहा है। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications